एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में कल सामने आए 8 हजार 635 नए मामले, अबतक करीब 40 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,77,52,057 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,59,422 सैंपल कल टेस्ट किए गए

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 8 हजार 635 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 94 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि बीते तीन दिनों से देश में संक्रमण के दैनिक मामले 15 हजार से कम आ रहे हैं और पिछले करीब एक महीने से मृतकों की संख्या भी 300 से नीचे बनी हुई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.  जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 63 हजार 486 लोगों की मौत 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल कुल 13 हजार 423 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ चार लाख 48 हजार 406 हो गई है. देश में अब एक लाख 63 हजार 353 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं अबतक कोरोना के देश में एक करोड़ सात लाख 66 हजार 245 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें एक लाख 63 हजार 486 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वक्त देश में रिकवरी दर 97 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत पर बनी हुई है.

कल 6 लाख 59 हजार 422 सैंपल टेस्ट किए गए

वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 77 लाख 52 हजार 57 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6 लाख 59 हजार 422 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

महाराष्ट्र में संक्रमण के 1,948 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,948 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,28,347 तक पहुंच गई. कोविड-19 के 27 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 51,109 हो गई. महाराष्ट्र में सोमवार को 3,289 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इसके साथ ही राज्य में अब तक 19,32,294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में वर्तमान में 43,701 मरीज उपचाराधीन हैं.

यह भी पढ़ें-

Budget 2021: जानिए दिल्ली में दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को बजट में क्या मिला

Farmers Protest: सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने की किलेबंदी, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या में जो हुआ बहुत ही शर्मनाक', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद VHP ने खुद को चंपत राय से किया अलग
'अयोध्या में जो हुआ बहुत ही शर्मनाक', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद VHP ने खुद को चंपत राय से किया अलग
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
Tamil Nadu Death: यूट्यूब देखकर घर पर डिलीवरी कराना पड़ा भारी! प्रसव के दौरान महिला ने तोड़ा दम
यूट्यूब देखकर घर पर डिलीवरी कराना पड़ा भारी! प्रसव के दौरान महिला ने तोड़ा दम
Explained: '1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो...', आप विधायक बोले- जो हुक्म! मुख्यमंत्री को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?
'बेअदबी कानून संशोधित करो', AAP MLA ने बिना पढ़े साइन किए, CM को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
UKPSC PCS Recruitment: उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget