एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 16 हजार 311 नए मामले, अबतक एक लाख 51 हजार की मौत

Coronavirus Cases in India: देश में पिछले दिन कोरोना से 19 हजार 299 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में इस बीमारी से ठीक होने वाली लोगों की संख्या एक करोड़ 92 हजार 595 हो गई है. देश में अबतक कोरोना एक करोड़ चार लाख 66 हजार 595 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक लाख 51 हजार 160 लोग मर चुके हैं.

Coronavirus Cases in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस अभी थमा नहीं है. अब भी लगातार बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 311 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 161 लोगों की मौत हुई है. देश में अब दो लाख 22 हजार 526 लोगों का इलाज चल रहा है.

अबतक एक लाख 51 हजार 160 लोग मरे

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले दिन कोरोना से 19 हजार 299 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में इस बीमारी से ठीक होने वाली लोगों की संख्या एक करोड़ 92 हजार 595 हो गई है. देश में अबतक कोरोना एक करोड़ चार लाख 66 हजार 595 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक लाख 51 हजार 160 लोग मर चुके हैं.

बता दें कि देश में रिकवरी दर 96.41 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है. महाराष्ट्र करीब 20 लाख मामलों के साथ देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) बताया है कि भारत में कल (10 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,17,55,831 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,59,209 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

कोरोना के नए स्ट्रेन के 90 मामलों की पुष्टि

बता दें कि ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के भारत में 90 लोग शिकार हो चुके हैं. केंद्र ने बताया कि जिन लोगों में नया म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया है, उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं में क्वारंटीन किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, सभी 90 व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा नामित स्वास्थ्य सुविधाओं में अलग से एक कमरे में क्वारंटीन किया गया है. इस बीच सरकार ने 23 दिसंबर को सभी सेवाओं को निलंबित करने के बाद ब्रिटेन से उड़ानें शुक्रवार को फिर से शुरू कर दीं.

यह भी पढ़ें-

सीरम इंस्टीट्यूट का बड़ा करार, फिलीपींस सरकार को 3 करोड़ कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई करेगी कंपनी

मध्यप्रदेश में ग्वालियर हिंदू महासभा ने खोली ‘गोडसे ज्ञानशाला’, युवाओं को पढ़ाएंगे गांधी के हत्यारे की विचारधारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
ममता बनर्जी का अल्टीमेटम, '...तो BJP नेताओं के घरों पर धरना देंगे'
ममता बनर्जी का अल्टीमेटम, '...तो BJP नेताओं के घरों पर धरना देंगे'
राघव चड्ढा के वोटर रिकॉर्ड पर सियासी संग्राम! कई पार्टियों ने दिया बयान
राघव चड्ढा के वोटर रिकॉर्ड पर सियासी संग्राम! कई पार्टियों ने दिया बयान
US ट्रेड डील से पहले भारत ने खींची ‘रेड लाइन’, कहा- '...तभी लगेगी मुहर'
US ट्रेड डील से पहले भारत ने खींची ‘रेड लाइन’, कहा- '...तभी लगेगी मुहर'

वीडियोज

Bollywood News: सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, मुकुल देव का आखिरी पर्दा! (03.09.26)
Mannat: Dhairya की गोली का शिकार बनीं Yashika! Mannat पर मंडराया नया खतरा।
NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 9 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 9 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, नागपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का पहला रडोम सेंटर
भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, नागपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का पहला रडोम सेंटर
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
Embed widget