एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश में ग्वालियर हिंदू महासभा ने खोली ‘गोडसे ज्ञानशाला’, युवाओं को पढ़ाएंगे गांधी के हत्यारे की विचारधारा

ज्ञानशाला में नाथूराम गोड़से की कथित देशभक्ति के किस्से लोगों को बताए जाएंगे. गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे हिंदू महासभा से जुड़ा था. नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 की शाम को दिल्ली के बिड़ला हाऊस (अब गांधी स्मृति) में महात्मा गांधी को गोली मार दी थी.

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में एक बार फिर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन किया जा रहा है. ग्वालियर हिंदू महासभा ने जिले में गोडसे की ज्ञानशाला खोली है. ‘गोडसे ज्ञानशाला’ में युवाओं को हत्यारे गोड़से की विचारधारा को पढ़ाया जाएगा. बड़ी बात यह है कि इसके आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने अभी तक किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है.

गोड़से की कथित देशभक्ति के किस्से पढ़ाए जाएंगे

गोडसे की ज्ञानशाला में गांधी के हत्यारे के जयकारे भी लगाए गए. ज्ञानशाला में नाथूराम गोड़से की कथित देशभक्ति के किस्से लोगों को बताए जाएंगे. बता दें कि गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे हिंदू महासभा से जुड़ा था. गाहे-बगाहे हिंदू महासभा गोडसे के नाम को महिमामंडित करती रहती है.

रविवार को हिंदू महासभा ने ग्वालियर में देश के अमर शहीदों और महापुरुषों का भी अपमान भी किया. गोडसे के साथ महाराणा प्रताप, महारानी लक्ष्मी बाई, गुरु गोबिंद सिंह और लाला लाजपत राय जैसे लोगों की तस्वीरें लगाईं गईं.

गोडसे को लेकर विवादों से लंबा नाता

मध्य प्रदेश का गोडसे को लेकर विवादों से लंबा नाता रहा है. हिन्दू महासभा ग्वालियर में हर साल गोडसे का जन्मदिवस मनाती है. दो साल पहले भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा भी गोडसे को देशभक्त बताकर विवादों में आ चुकी हैं. हालांकि बाद में उन्हें गोडसे पर बयान को लेकर संसद में डबल माफी मांगनी पड़ी थी.

मध्यप्रदेश में ग्वालियर हिंदू महासभा ने खोली ‘गोडसे ज्ञानशाला’, युवाओं को पढ़ाएंगे गांधी के हत्यारे की विचारधारा

30 जनवरी को गोडसे ने मारी थी गांधी को गोली

बता दें कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 की शाम को दिल्ली के बिड़ला हाऊस (अब गांधी स्मृति) में महात्मा गांधी को गोली मार दी थी. उस समय गांधी जी शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे, गोडसे ने उन पर नजदीक से तीन गोलियां चलाईं थी जिससे गांधी जी की मौत हो गई थी. इसके बाद 15 नवंबर 1949 में गोडसे को अंबाला जेल में फांसी दी गई थी.

यह भी पढ़ें-

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- चिकन बिरयानी खिलाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है किसान आंदोलन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, बिना इसके नहीं होगा टीकाकरण- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget