एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में एक दिन में 10 लाख से अधिक सैंपल की हुई जांच, अब तक 3.4 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हुए

शुक्रवार को भारत में एक दिन में कुल 10 लाख 23 हजार 836 सैंपल की जांच की गई. 21 अगस्त तक 3 करोड़ 44 लाख 91 हजार 73 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

नई दिल्ली: हर रोज कोविड-19 जांच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया है. अब तक देश में कुल 3.4 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जांच में व्यापक बढ़ोतरी हुई है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘अधिक संख्या में जांच से जहां संक्रमण के मामलों की दर भी शुरू में बढ़ेगी, लेकिन तत्काल पृथक-वास, प्रभावी तरीके से रोगियों पर नजर रखने और समय पर प्रभावी और क्लीनिकल प्रबंधन जैसे अन्य उपायों से अंतत: यह कम होगी.’’

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रतिदिन कोविड-19 जांच में तेजी से वृद्धि की अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है.” उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 10 लाख 23 हजार 836 नमूनों की जांच की गयी और भारत ने प्रतिदिन 10 लाख नमूनों की जांच करने के अपने संकल्प को हासिल किया.

वैज्ञानिक और आईसीएमआर में मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 10 लाख 23 हजार 836 नमूनों की जांच के साथ ही 21 अगस्त तक 3 करोड़ 44 लाख 91 हजार 73 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

सूत्रों बताया कि शुक्रवार को कुल 10 लाख 23 हजार 836 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से करीब 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गई. सूत्रों के मुताबिक अभी तक देश में कुल 3 करोड़ 44 लाख 91 हजार 73 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से करीब 28 फीसदी मामलों में जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गई.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह केंद्र और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के दृढ़ संकल्प वाले, केंद्रित, सतत और समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि भारत ने 24 घंटे की अवधि में दस लाख से अधिक नमूनों की जांच की है.’’

मंत्रालय ने बताया कि जांच प्रयोगशालाओं के नेटवर्क में विस्तार की वजह से भी यह उपलब्धि हासिल हुई है. आज देश में 1511 लैब हैं जिनमें से 983 सरकारी क्षेत्र में है और  528 प्राइवेट हैं.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 69 लाख 874 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 29 लाख 75 हजार 701 हो गए तो वहीं 22 लाख 22 हजार 577 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

सुबह आठ बजे जारी अपडेट आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 945 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 55 हजार 794 हो गई है. इसमें कहा गया कि संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की दर 74.69 फीसदी हो गई है वहीं मृत्यु दर घटकर 1.87 फीसदी हो गई है.

ISIS आतंकी ने कुछ महीने पहले अपने गांव में किया था विस्फोटक का टेस्ट, दिल्ली में हमले का था इरादा- पुलिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
Explained: कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, साउथ कोरिया और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, जापान और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget