एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP: कोरोना को लेकर यूपी में अलर्ट, एयरपोर्ट पर होगी निगरानी...जांच बढ़ाने के निर्देश, कल सीएम योगी भी कर सकते हैं मीटिंग

Corona Virus Update: चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब भारत भी अलर्ट मोड में है. उत्तर प्रदेश में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कोविड प्रभावित देश की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराई जाएगी और एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ाई जाएगी. बृजेश पाठक ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जाए. कल (22 दिसंबर) सीएम योगी आदित्यनाथ भी स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर किए जाने वाले इंतजाम को लेकर बैठक कर सकते हैं. 

सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही चिन्हित कर उनकी जांच कराई जाएगी. इसके साथ यात्रा से लौटे लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग को उन सभी लोगों की एक लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है, जो विदेश से यात्रा कर लौटे हैं. 12 से 14 दिन तक यात्रा से लौटे लोगों की सेहत की जानकारी ली जाएगी.  साथ ही मास्क, पीपीई किट और ग्लब्स पर्याप्त मात्रा में जुटाने के लिए कहा गया है. 

देश में कोरोना की स्थिति

दरअसल, चीन और जापान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में अब भारत सरकार भी पहले से ही अलर्ट मोड पर चल रही है, जिससे बाद में होने वाली हर तरह की परेशानी से निपटा जा सके. केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने भी यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दे दिए हैं. हालांकि, भारत में कोरोना की स्थिति फिलहाल सामान्य है. 

महाराष्ट्र भी कोरोना को लेकर सतर्क

महाराष्ट्र भी कोरोना को लेकर सतर्क हो गया है. राज्य में भी कोरोना पॉजिटिव मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए है, जिससे कोरोना के वेरिएंट का पता लग सके. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे. यहां इन दिनों हर दिन 100 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

स्वास्थ्य मंत्री की राहुल को चिट्ठी पर कांग्रेस में गुस्सा, बोले- सरकार नियम की करे घोषणा हम करेंगे पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget