एक्सप्लोरर

Corona Update: आज देश में कोरोना के 1,968 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34,598 हुई

Covid-19 Update: भारत देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

Corona Virus In India: भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के 1,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,99,466 हो गई है. पिछले 133 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले (Corona Daily Cases) हैं. इससे पहले 23 मई को 24 घंटे में 1,675 नए मामले सामने आए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,716 हो गई है. इन 15 मामलों में वे 8 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में कमी

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 34,598 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,528 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक  दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है.

देश में कोरोना के पिछले रिकार्ड

भारत देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

वहीं देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. जो एक बहुत ही भयावह स्थिति का रूप ले चुकी थी. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 4 हजार से भी कम आए नए केस, एक्टिव मामले भी 40 हजार से कम

ये भी पढ़ें: Corona: कोरोना वायरस से रिकवर होने के दो साल बाद भी फूल रही लोगों की सांसें, दिल्ली एम्स के सर्वे में हुए कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget