एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ, भारत समेत अब तक इन देशों में सामने आए केस

विश्व के कई देश कोरोना वायरस की समस्या से अभी तक जूझ रहे हैं. इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले भी सामने आ रहे हैं. सबसे पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अभी थमा नहीं है. कई देश अभी भी कोरोना वायरस के कारण परेशानी में है. इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने भी हाहाकार मचा रखा है. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद कई देशों ने एहतियात के तौर पर कदम उठाए हैं. वहीं कई देशों ने फिर से लॉकडाउन भी लागू किया है. इसके अलावा कई जगहों पर फ्लाइट्स पर भी रोक लगाई गई है. अब भारत में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है.

विश्व के कई देश कोरोना वायरस की समस्या से अभी तक जूझ रहे हैं. इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले भी सामने आ रहे हैं. सबसे पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी. इसके बाद कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स को ही रद्द कर दिया. यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अपने पांव पसार रहा है, जिसके कारण चिंता बढ़ गई है. वहीं अब भारत में 6 लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है. ये 6 लोग यूके से वापस आए थे.

इन देशों में मिला नया स्ट्रेन

ब्रिटेन के बाद अब भारत, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड में भी नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन के पुष्टि हुई है. वहीं फ्रांस में भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है. इसके अलावा डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया में भी कई लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन मिला है. यह ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से अलग है. वहीं कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर और नाइजीरिया में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.

ज्यादा संक्रामक

दुनिया में नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन के कारण लोगों की चिंताएं बढ़ी है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि वायरस का ये स्ट्रेन काफी तेजी से फैलता है और लोगों को जल्दी संक्रमित करता है. इसके म्यूटेशन से वायरस के उन हिस्सों में बदलाव देखने को मिला है जो इंसान की कोशिकाओं पर असर डालते हैं. कुछ म्यूटेशन के कारण वायरस की इंसानी कोशिकाओं को संक्रमित करने की क्षमता बढ़ जाती है. कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है.

यह भी पढ़ें: WHO ने चेताया- कोरोना महामारी गंभीर लेकिन हमें भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड को हुआ हजारों करोड़ का नुकसान, क्या नए साल में सुधरेंगे हालात ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget