एक्सप्लोरर

WHO ने चेताया- कोरोना महामारी गंभीर लेकिन हमें भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए

पिछले साल कोरोना वायरस का यह नया प्रकार चीन में मिला था. इसके बाद अब तक दुनिया में 18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और आठ करोड़ से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आए हैं. बीते 24 घंटे में दुनिया में 4.63 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 8,913 संक्रमितों की जान चली गई है.

जेनेवा: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के सामने ऐसा संकट खड़ा कर दिया है जो मानव इतिहास ने शायद ही कभी देखा हो. दुनिया का शायद ही ऐसा कोई हिस्सा होगा जहां कोरोना वायरस ने अपने पैर ना पसारे हों. इस वायरस के खतरे को समझने की कोशिश की जा रही है. वैक्सीन आने के बाद इसके संकट के लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भविष्य के खतरे को देखते हुए दुनिया को आगाह किया है. WHO ने कहा है कि इससे भी खतरनाक महामारी भविष्य में सामने आ सकती हैं, दुनिया को इसकी तैयारियों को लेकर गंभीर होना चाहिए. यह जानकारी WHO के इमरजेंसी चीफ मिशेल रायन ने कोरोना वायरस के एक साल पूरे होने पर दी. पिछले साल कोरोना वायरस का यह नया प्रकार चीन में मिला था. इसके बाद अब तक दुनिया में 18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और आठ करोड़ से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आए हैं.

WHO के इमरजेंसी चीफ मिशेल रायन ने कहा, ''यह महामारी बहुत गंभीर रही है. यह दुनियाभर में बहुत तेजी से फैली और इसने धरती के हर हिस्से को संक्रमित किया लकिन यह जरूरी नहीं कि यह सबसे बड़ी है.'' उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वायरस बहुत ज्यादा संक्रामक और जानलेवा है. वर्तमान में इसकी मृत्युदर दूसरी बीमारियों की अपेक्षा कम है. हमें भविष्य में आने वाली उन चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए जो और भी गंभीर हो सकती हैं.

पिछले 24 घंटों में सामने आए 4.63 लाख नए केस, 8 हजार की हुई मौत दुनियाभर में लगातार कोरोना महामारी का प्रकोप फैलता जा रहा है. अभी तक 8.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में दुनिया में 4.63 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 8,913 संक्रमितों की जान चली गई है. अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 8 करोड़ 16 लाख 38 हजार 229 के पार पहुंच गया है.

कोरोना वायरस की चपेट में आकर 17 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 77 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल आठ करोड़ में से दो करोड़ 21 लाख लोग अभी भी संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

World Corona Update: पिछले 24 घंटों में सामने आए 4.63 लाख नए केस, 8 हजार की हुई मौत कोरोना वायरस को लेकर महिला वकील ने दुनिया को बताई हकीकत, अब चीन ने सुनाई कैद की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget