एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: पहली खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को 13 फरवरी से दी जाएगी दूसरी डोज

भारत में अबतक करीब 45 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है. केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है.

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज स्वास्थ्यकर्मियों को 13 फरवरी से दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, अबतक 45 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है. मध्यप्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, लक्षद्वीप, ओडिशा, केरल, हरियाणा, बिहार, अंडमान और निकोबार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 50 फीसदी या इससे अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है. वहीं, सिक्किम, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, असम, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर और पुडुचेरी में 30 फीसदी या इससे कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है.

नीति आयोग में सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बताया, "13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी, अबतक 45 फीसदी लक्षित स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है और कल तक लगभग 50 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो जाएगा."

भारत 40 लाख लोगों का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बना कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. केवल 18 दिनों में ही लगभग 45 लाख (44,49,552) स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है. मंत्रालय का दावा है कि भारत केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है.

आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, ब्रिटेन और भारत ने अपनी आबादी के 40 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दे दी है. भारत की तुलना में अमेरिका को इसमें 20 दिन लगे, जबकि इजरायल और ब्रिटेन प्रत्येक को इस आंकड़े तक पहुंचने में 39 दिन लगे. कई अन्य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है. भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- सीरो सर्वे: 21.5% लोग हुए कोरोना संक्रमित, ज्यादातर लोगों को संक्रमण की नहीं थी जानकारी UP में आज से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, इन लोगों को मिलेगी खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद डॉ. काकोली घोष ने दिया जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा, केंद्र ने दी थी Y कैटेगिरी सिक्योरिटी
पश्चिम बंगाल में TMC सांसद डॉ. काकोली घोष ने दिया जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा, केंद्र ने दी थी Y कैटेगिरी सिक्योरिटी
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
फाल्टा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, शुभेंदु अधिकारी बोले- 'तृणमूल के नुकसान का मॉडल बना डायमंड हार्बर मॉडल'
फाल्टा उपचुनाव में BJP की प्रचंड जीत, शुभेंदु अधिकारी बोले- 'तृणमूल के नुकसान का मॉडल बना डायमंड हार्बर मॉडल'
West Bengal By Election: फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC
फाल्टा उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, देबांगशु पांडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, कितने वोटों से हारी TMC

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बदलाव
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget