एक्सप्लोरर

UP में आज से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, इन लोगों को मिलेगी खुराक

देशभर में अबतक कुल 45 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. वहीं यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत आज से होने जा रही है.

लखनऊः यूपी में कोरोना वैक्सिनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत आज से होने जा रही है. दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा. जिन फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी, उनमें पुलिस-पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान, नगर निगम-नगर पालिकाओं के कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं.

संगम नगरी प्रयागराज में आज पहले दिन सिर्फ दस फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स को ही टीका लगाया जाएगा. बचे हुए लोगों को तीन दिनों में तीस-तीस फीसदी कर वैक्सीन की डोज दी जाएगी. प्रयागराज में तेईस हजार के करीब फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाना है.

2300 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

इनमें से करीब 2300 लोगों को कल टीका लगाया जाना है. कल के दिन छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स को भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी. पहले चरण में प्रयागराज में तकरीबन एक तिहाई हेल्थ वर्कर्स ने टीका नहीं लगवाया है. छूटे हुए लोगों को अब 15 फरवरी को डोज दी जाएगी. सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक, दूसरे चरण के टीकाकरण की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं.

देशभर में 44 लाख से ज्यादा लगी वैक्सीन

बता दें कि देशभर में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद से अभी तक देशभर में कुल 45 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है. भारत में कोरोना संक्रमण की दर अब पहले से काफी कम भी हुई है. वर्तमान में भारत दुनिया में कोरोना संक्रमण से प्रभावित दूसरा देश है.

फिलहाल कोरोना संक्रमण की दर कम होने के साथ ही अब देश में वर्तमान में कुल संक्रमितों की संख्या घटकर एक लाख 55 हजार तक पहुंच गई है. अभी तक देशभर में कोरोना संक्रमण से तकरीबन एक लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. भारत में अभी तक कुल एक करोड़ 4 लाख 80 हजार से ज्यादा संक्रमितों का इलाज सफल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया खतरा, बोलीं- नहीं लाने देंगे एनपीआर और एनआरसी

सीएम ममता पेश करेंगी बंगाल का बजट, राज्यपाल धनखड़ ने दी इजाजत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget