एक्सप्लोरर

अनलॉक: राजस्थान, यूपी, बैंगलुरू और नागालैंड में आज से क्या-क्या खुलेगा, जानिए

Corona Unlock: राजस्थान में आज से विवाह सभागार, बारात घर खोलने की अनुमति के साथ शादी कार्यक्रम भी होने लगेंगे. बेंगलुरु में मेट्रो सेवा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होगी.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचाव के लिए राज्यों द्वारा लगाया गया लॉकडाउन अब धीरे धीरे खुल रहा है. हालांकि आम जनता की जरूरतों के हिसाब अभी सिर्फ बेहद जरूरी चीजों को ही खोलने की अनुमति दी गई है. आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बैंगलुरू और नागालैंड में अनलॉक की प्रकिया और तेज होगी. जानिए इन राज्यों में आज से क्या क्या खुलेगा और किन किन चीजों में छूट मिलेगी.

राजस्थान-

राजस्थान में आज से विवाह सभागार और बारात घर खोलने की अनुमति के साथ शादी विवाह के कार्यक्रम भी होने लगेंगे. मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल, होटल परिसर इत्यादि शादी-समारोह हेतु अधिकतम 40 व्यक्ति की संख्या के साथ दी गई शर्तो के अनुसार शाम चार बजे तक खोले ता सकेंगे.विवाह से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात-निकासी, प्रीतिभोज इत्यादि की अनुमति नहीं होगी.

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल प्रशासनिक कार्यों के लिए आज से खुलेंगे, , अभी पढ़ाई ऑनलाइन ही रहेगी जारी- उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को प्रशासनिक कार्यों के लिए आज से खुलेंगे. हालांकि, अग्रिम आदेश तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे.

पत्र के मुताबिक, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन कराने को कहा गया है. साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग, अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 19 मई, 2021 को एक पत्र के जरिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन पाठन की गतिविधियां ई पाठशाला के माध्यम से संचालित करने का निर्देश दिया था. साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने का भी निर्देश दिया था.

नगालैंड

नगालैंड में आज से दस दिन के लिए ‘अनलॉक’- डेढ़ महीने लॉकडाउन लागू रहने के बाद नगालैंड में आज से 10 दिन का ‘अनलॉक’ शुरू होगा. आज से 10 दिन के लिए प्रतिबंधों में और अधिक छूट दी जाएगी जिसके तहत ‘रोटेशन’ के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें खोली जा सकेंगी. लोगों और वाहनों के आवागमन पर शाम चार बजे से सुबह पांच बजे तक लगी पूर्ण रोक की अवधि को भी कम किया गया है. खेती के मौसम को देखते हुए अब शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक कर्फ्यू रहेगा. सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे और चर्चों, शादी समारोह तथा अंत्येष्टि में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे.

बेंगलुरू-

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो ट्रेन सेवा अब लोगों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी और यह शुरुआत आज से होने जा रही है. बैंगलोर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. बीएमआरसीएल के मुताबिक, व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन की सुविधा प्रत्येक पांच के अंतराल पर उपलब्ध होगी जबकि गैर-व्यस्त समय में यह सुविधा 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी.

हालांकि आवश्यकता के आधार पर दो ट्रेनों के बीच के अंतराल को बढ़ाया और घटाया जा सकता है. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू कर्फ्यू के कारण शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवा बंद रहेगी. बीएमआरसीएल ने इससे पहले कहा था कि अनलॉक-2 के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 21 जून से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे और अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे के बीच उपलब्ध होगी. गौरतलब है कि बीएमआरसीएल ने कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद टोकन व्यवस्था को रोक दिया था. एक जुलाई से अब स्मार्ट कार्ड के अतिरिक्त स्मार्ट टोकन के जरिए भी यात्रा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-

National Doctor's Day 2021: आज दोपहर 3 बजे पीएम मोदी डॉक्टर्स को करेंगे संबोधित

कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से बहाल नहीं करेगा संबंध: इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget