एक्सप्लोरर

National Doctor's Day 2021: आज दोपहर 3 बजे पीएम मोदी डॉक्टर्स को करेंगे संबोधित

आज ही के दिन देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है. यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के डॉक्टर्स कम्यूनिटी से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे. भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. हर साल एक जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. इसी दिन देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है. यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है.

डॉक्टर्स कम्यूनिटी ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं. प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए डॉक्टर्स और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं.

डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी करेंगे बातचीत
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. आज सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के छह साल पूरे हो रहे हैं. डिजिटल इंडिया पहल भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के उद्देश्य से शुरू की गयी थी. एक अप्रैल को आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के उद्घाटन संबोधन से शुरू होगा.

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को लेकर एक वीडियो प्रस्तुति दी जाएगी. इसके बाद प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. मंत्रालय के सचिव अजय साहनी कार्यक्रम का संचालन करेंगे."

सभी बातचीत और संबोधन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आयोजित किए जाएंगे और उनका डिजिटल इंडिया के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से बहाल नहीं करेगा संबंध: इमरान खान

EU के सदस्य देशों से भारत ने कहा, कोविशील्ड-कोवैक्सीन को ग्रीन पास योजना में करें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget