एक्सप्लोरर

कोरोना लॉकडाउन: फर्राटा भरने को तैयार पुरानी कारों का बाजार

अब पैसे की कमी के चलते लोग प्री ओन्ड कारों को ज़्यादा खरीदेंगे. यही नहीं, प्री ओन्ड लक्ज़री कारों के बाज़ार में भी तेजी रहने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते ऑटोमोबाइल बाज़ार के भले ही सुस्त रहने की आशंका है. लेकिन, इसी बीच देश में प्री ओन्ड (सेकंड हैंड) कारों का बाज़ार फर्राटा भरने को तैयार है. देश में प्री ओन्ड कारों का बाज़ार आने वाले दिनों में बेहद तेजी के साथ बढ़ने की उम्मीद है. कोरोना वायरस के चलते अधिकतर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाए खुद के वाहनों से सफर करना पसंद करेंगे. इसके अलावा पैसे की कमी के चलते लोग प्री ओन्ड कारों को ज़्यादा खरीदेंगे. यही नहीं, प्री ओन्ड लक्ज़री कारों के बाज़ार में भी तेजी रहने की उम्मीद है.

देश में प्री ओन्ड लक्ज़री कारों का व्यापार करने वाली बिग बॉयज टॉयज़ के संस्थापक जतिन अहूजा ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने लगभग 15 करोड की 10-12 लक्ज़री कारें बेची हैं जिनकी डिलीवरी कंपनी ने अब शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि पिछले साल कंपनी ने लगभग 250 करोड रुपये की बिक्री की थी. इस साल कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बावजूद कंपनी को उम्मीद है कि वो 250 करोड रुपये के बिक्री आंकड़े को छू लेंगे. जतिन कहते हैं कि इसकी प्रमुख वजह ये है कि जब भी ऑटोमोबाइल बाज़ार में मंदी का दौर होता है, तो लोग कम पैसे खर्च कर प्री ओन्ड कारों को खरीदना पसंद करते हैं. इसमें ग्राहक को कम रकम खर्च कर वैल्यू फ़ॉर मनी डील मिलती है. 2008 में भी मंदी के दौरान ऐसा ही देखने को मिला था. जतिन ने बताया कि 2008 की मंदी के बाद जब नई कारों के बाजार की रफ्तार धीमी पड़ी थी तो देश में प्री ओंड कारों का व्यापार बेहद तेजी के साथ बढ़ा था. ऐसा ही ट्रेंड अभी देखने को मिलेगा. जतिन ने बताया कि देश में फिलहाल सालाना 40-45 लाख पुरानी कारें बिकती हैं. यह बाज़ार अब 10% से ज़्यादा तेज़ी के साथ बढ़ने की उम्मीद है.

Cars 24 के सह संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि देश में कारों के बाजार को लेकर उनकी कंपनी ने हाल ही में एक सर्वे किया है. इस सर्वे में सामने निकल कर आया कि 46 फ़ीसदी लोगों ने कोरोनावायरस की महामारी के चलते अपना कार खरीदने का बजट कम कर दिया है. इनमें से 50 फ़ीसदी लोगों का यह कहना है कि वह लोग अब प्री ओन्ड कार खरीदेंगे. Cars 24 के सर्वे में यह बात भी निकालकर सामने आई है कि जो ग्राहक पिछले साल नई कार खरीदने का प्लान बना रहे थे उनमें से 22.5 % ग्राहक अब नकदी की किल्लत के चलते प्री ओन्ड कार खरीदना पसंद करेंगे. गजेंद्र का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते लोग कहीं ना कहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूरी बनाने पर भी विचार कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लोगों के पास नगदी भी कम हुई है. ऐसे में लोग अब नए वाहन खरीदने की जगह प्री ओन्ड कारें खरीदना पसंद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget