एक्सप्लोरर

बीजिंग में हालात बेकाबू! कंटेनर बॉक्स में लाशें इकट्ठी कर रहा चीन, फ्यूनरल सेंटर में नहीं मिल रही जगह

China Corona Update: चीन अपने देश में कोरोना की स्थिति को सभी से छिपाने की कोशिश कर रहा है. यही कारण है कि फ्यूनरल सेंटर के नजदीक किसी भी मीडियाकर्मी को नहीं जाने दिया जा रहा है.

Coronavirus In China: चीन के हालात खराब हैं. यहां एक बार फिर कोरोना (Corona) बेकाबू हो गया है. अस्पताल और सड़कें दोनों ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों से भरे हैं. यहां तक कि श्मशान घाट में कोरोना से मरने वालों के शवों के लिए भी जगह नहीं है. चारों तरफ डर का माहौल बना हुआ है. चीन (China) की राजधानी बीजिंग में हालात इससे भी ज्यादा भयावह हैं. 

बीजिंग के सबसे बड़े फ्यूनरल सेंटर दांगजीओ के बाहर बड़े पैमाने पर कंटेनर बॉक्स रख दिए गए हैं, जिनमें पीले बॉडी बैग्स में आ रहे शवों को रखा जा रहा है. अंतिम संस्कार के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. साथ ही मीडिया को भी फ्यूनरल सेंटर के नज़दीक नहीं जाने दिया जा रहा है. इस बड़े श्मशान के बाहर अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. 

चीन छिपा रहा अपने हालात 

चीन अपने देश में कोरोना की स्थिति को सभी से छिपाने की कोशिश कर रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि जब से चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को वापस लिया है, तब से अस्पताल में भर्ती नए मरीजों का कोई डेटा नहीं भेजा गया है. चीन में असल में हालात कैसे बने हुए हैं इसका अंजादा लगाना मुश्किल है. 
 
इन जगहों में सबसे ज्यादा खतरा 

नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, चीन में सबसे ज्यादा तबाही गुआंगडोंग प्रांत में है. यहां हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं, इसके बाद बीजिंग में कोरोना अपना विकराल रूप दिखा रहा है. इसके अलावा चोंगक्विंग, फुजियान, युनान, हुनान, सिचुआन, तियांजिन, शांक्सी में भी कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है.

देश से बाहर जानें वालों पर सख्त नजर 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए चीन ने एक बार फिर से बॉर्डर को सील करना शुरू कर दिया है. युन्नान प्रांत में म्यांमार (Myanmar) से सटे रुइली शहर में सीमा पार करने वालों पर नजर रखी जा रही है. बॉर्डर पार करने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे (Camera) और अलार्म लगा दिए गए हैं. यहां चीनी लोगों को भागने से रोकने के लिए शी जिनपिंग की सरकार सख्ती दिखा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus in China: कोरोना से मौतों पर परदा नहीं डाल पा रहा चीन, अब बॉर्डर सील करना किया शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget