एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर देश पर बढ़ा, दुनिया में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत, एक्टिव केस मामले में 5वें नंबर पर

कोरोना से संक्रमित दुनिया के 213 देशों में से भारत पांचवा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोग अभी संक्रमित हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

नई दिल्ली: भारत के लिए दुख की बात है कि जैसे-जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे दुनिया में भी स्थान बढ़ता जा रहा है. अब दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में भारत 10वें से 9वें स्थान पर आ गया है. शुक्रवार को भारत ने तुर्की को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले 24 मई को ईरान को पीछे छोड़कर भारत 11वें से 10वें पायदान पर आया था.

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 7,466 मामले सामने आए. देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 1 लाख 65 हजार 799 हो गई है. जबकि तुर्की में कुल मामले 1 लाख 60 हजार हैं. कोरोना मामले में भारत के ऊपर आठ देश हैं- जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, स्पेन, रूस, ब्राजील और अमेरिका. देश में जिस तेजी से कोरोना आंकड़े बढ़ रहे हैं, इस हिसाब से 4-6 दिनों में फ्रांस और जर्मनी को पछाड़कर भारत 7वें स्थान पर पहुंच सकता है.

एक्टिव केस मामले में 5वें स्थान पर भारत एक्टिव केस मामले में भी दुनियाभर में भारत की स्थिति ठीक नहीं है. भारत 5वें स्थान पर है. यानि कि कोरोना से संक्रमित दुनिया के 213 देशों में से भारत पांचवा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोग अभी संक्रमित हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भारत में कुल 1.65 संक्रमितों में 4706 की मौत हो चुकी है जबकि 71 हजार ठीक हो चुके हैं. 89 हजार 987 लोग कोरोना से जूझ रहे हैं, उनका इलाज चल रहा है. ये संख्या दुनिया में पांचवे नंबर पर सबसे ज्यादा है. भारत के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव केस इन चार देशों में है- फ्रांस, ब्राजील, रूस और अमेरिका.

रिकवर केस मामले में 10वें स्थान पर भारत भारत में कोरोना को अबतक 71,106 लोग मात दे चुके हैं. लेकिन इस संख्या के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है. भारत में रिकवरी रेट 42 फीसदी है. चीन, इरान, टर्की, जर्मनी, स्पेन की तुलना में भारत का ये रिकवरी रेट बहुत कम है. इन देशों में 50-90 फीसदी तक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

वहीं चीन के मृतकों की संख्या को पार कर भारत में मृतकों की संख्या 4706 हो गई है.

ये भी पढ़ें-

Explained: भारत के लिए बीते 10 दिन रहे कातिल, कुल 1 लाख 65 हजार में एक तिहाई कोरोना के केस बढ़े

लॉकडाउन में हवाई नीति पर सवाल, 7 उड़ानों में मिले 17 कोरोना पॉज़िटिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget