एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद भी कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर, कहा- पीएम मोदी मांगें माफी

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के उनके गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर माफी मांगने के बावजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर के बयानों पर खुद बीजेपी और केंद्र सरकार के मुखिया को माफी मांगनी चाहिए.

प्रयागराज: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की गोडसे को देशभक्त बताने वाली टिप्पणी पर उनके माफी मांगने के बावजूद कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर मोदी सरकार और बीजेपी पर लगातार हमलावर बनी हुई है. इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर के बयानों पर खुद बीजेपी और केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए. उनके मुताबिक़ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जो कुछ कहती हैं, वही बीजेपी की असली सोच है. वह अपने संगठन की सोच को बयां करती हैं.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ये भी कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और उनकी पार्टी राष्ट्रपिता का हमेशा अपमान व अनादर करती है, क्योंकि बीजेपी गांधी के बजाय गोडसे को अपना आदर्श मानती है. प्रमोद तिवारी का कहना है कि अगर बीजेपी वास्तव में गांधी का सम्मान करती है तो साध्वी प्रज्ञा के साथ ही असोम व बलिया के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करे और साथ ही इन सभी के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए.

सांसद प्रमोद तिवारी ने महाराष्ट्र के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों द्वारा संविधान की शपथ से पहले अपने नेताओं का नाम लेने और गवर्नर द्वारा आपत्ति किये जाने पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि दूसरों को नसीहत देने से पहले खुद गवर्नर कोश्यारी को यह एलान करना चाहिए कि वह अब दोबारा कभी भी आधी रात को शपथ ग्रहण का न्योता भेजकर गलत तरीके से सरकारें नहीं बनवाएंगे. शिवसेना के सेक्युलरिज्म वाले सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया और कहा कि यह सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम करेगी.

बता दें कि आज संसद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने गोडसे वाले बयान को लेकर खेद प्रकट किया साथ ही उन्होंने इस पर माफी भी मांगी. हालांकि इसके अलावा प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिना आरोपों के सिद्ध हुए राहुल गांधी ने उन्हें आतंकवादी कहा जिसपर उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढे़ें

शिवसेना-NCP-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ याचिका पर नहीं होगी सुनवाई, SC ने कहा- हमारे अधिकार में नहीं

साध्वी को आतंकवादी कहने पर राहुल गांधी की सफाई, कहा- मैं अपने बयान पर कायम हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget