एक्सप्लोरर

साध्वी को आतंकवादी कहने पर राहुल गांधी की सफाई, कहा- मैं अपने बयान पर कायम हूं

आज सदन में अपने बयान पर माफी मांगते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. इससे पहले साध्वी प्रज्ञा को आज सुबह बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया था.

नई दिल्ली: नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आज सदन में अपने बयान पर माफी मांग ली. साध्वी प्रज्ञा की माफी के बाद भी उनके बयान पर हंगामा जारी है. बीजेपी ने साध्वी की माफी के बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने की कोशिश. साध्वी प्रज्ञा खुद ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है लेकिन राहुल गांधी अभी भी अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने अपनी स्थिति साफ कर दी है. मैं अपने बयान पर कायम हूं.''

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा में नाथूराम गोड़से पर साध्वी प्रज्ञा की टिप्पणी के बाद उन्हें आतंकवादी कहा था. बीजेपी इसी का विरोध कर रही है. साध्वी प्रज्ञा को आतंकवादी बोले जाने पर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की लेकिन इस दौरान निशिकांत दुबे भी एक विवाद खड़ा करने वाला बयान दे गए. उन्होंने कहा कि एक सांसद को आतंकी कहना गांधी हत्या से भी बदतर है.

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में क्या कहा ? निशिकांत दुबे ने कहा, ''इस सदन के सदस्य राहुल गांधी जी ने इस सदन की सदस्य प्रज्ञा ठाकुर जी के लिए जो आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया वो संसद की कार्यवाही के नियम 222 में विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. मेरा आग्रह है कि राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए और उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए.''

उन्होंने कहा, ''सदन के सदस्य को आतंकवादी कहना उतना ही गलत है, उतना ही घटिया है और एक महिला के लिए ऐसे शब्द प्रयोग कपने के लिए कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी जी को इस सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए. इस सदन के सदस्य को आतंकवादी कहना महात्मा गांधी की हत्या से भी बदतर है.''

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया था? लोकसभा में नाथूराम गोडसे पर दिए साध्वी प्रज्ञा के बयान की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने उन्हें आतंकवादी कहा था. राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, ''आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को एक देशभक्त कहा है. यह भारतीय संसद के इतिहास में एक दुखदायी दिन है.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने मीडिया से कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर जो बोल रही हैं वह बीजेपी और आरएसएस की आत्‍मा है. मैं क्‍या कह सकता हूं, यह कोई छुपा हुआ नहीं है.

प्रज्ञा ठाकुर ने की राहुल गांधी की आलोचना ? नाथूराम गोडसे पर दिए बयान पर माफी मांगते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बिना नाम लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया. साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ''एक सदस्य ने मुझे आतंकी कहा है. कोर्ट में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है. इसके बावजूद मुझे आतंकी कहना गैरकानूनी है. यह एक महिला, एक संन्यासी और एक सांसद का अपमान है.''

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सत्ता बंटवारे का नया फॉर्मूला सामने आया, कांग्रेस-NCP दोनों से बनेंगे डिप्टी सीएम- सूत्र यूपी: सोनभद्र की मिड डे मील में 1 लीटर दूध 1 बाल्टि पानी में डालकर 81 बच्चों में बांटा, शिक्षामित्र सस्पेंड IND Vs WI: भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे और टी-20 टीम का एलान, पोलार्ड को मिली कमान Flipkart Big Shopping Days सेल 1 दिसंबर से, स्मार्टफोन्स सहित इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget