एक्सप्लोरर

शिवसेना-NCP-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ याचिका पर नहीं होगी सुनवाई, SC ने कहा- हमारे अधिकार में नहीं

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह की सुनवाई हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. ऐसे मामलों में फैसला जनता को लेना होता है.

नई दिल्ली. देश की सर्वोच्च अदालत ने महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह की सुनवाई हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. ऐसे मामलों में फैसला जनता को लेना होता है.

दरअसल महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सरकार गठन को लेकर हिंदू महासभा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में हिंदू महासभा नेता प्रमोद जोशी ने कहा कि चुनाव पूर्व का गठबंधन तोड़ कर बना यह गठबंधन लोगों के साथ धोखा और असंवैधानिक है. उसके सीएम को शपथ लेने से रोका जाए. इस पर कोर्ट ने कहा कि "इस तरह की सुनवाई हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं. संवैधानिक नैतिकता और राजनीतिक नैतिकता अलग-अलग चीजें हैं."

अपनी टिप्पणी में सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि राजनीतिक दल लोगों से किया वादा पूरा करें, यह अच्छा है, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते तो इस पर सुनवाई कोर्ट का काम नहीं. ऐसे मामलों पर फैसला जनता को लेना होता है, कोर्ट को नहीं. इससे पहले हिंदू महासभा ने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के मिलकर बनाने को लेकर जनता के साथ की गई धोखेबाजी बताया. साथ ही महासभा ने इस गठबंधन को असंवैधानिक करार दिया.

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा की गई थी. सूबे में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. चुनाव में शिवसेना-बीजेपी और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन कर चुनाव लड़ी थी. लेकिन चुनाव बाद मुख्यमंत्री पद की मांग करते हुए शिवसेना ने बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया और कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कवायद शुरू की.

बातचीत चल ही रही थी कि 23 नवंबर को अचानक बीजेपी ने एनसीपी के बागी नेता अजित पवार के सहयोग से सरकार बना ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 23 नवंबर की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. शीर्ष अदालत ने राज्यपाल से मंगलवार की शाम तक बहुमत परीक्षण कराए जाने का आदेश दिया. लेकिन बहुमत से दूर होता देख देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं कल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

शारदा चिटफंड: सुप्रीम कोर्ट का राजीव कुमार को नोटिस, CBI ने अंतरिम जमानत को दी थी चुनौती

549 सफाईकर्मी के लिए 7000 ग्रेजुएट्स ने किया आवेदन, बेरोजगारी पर डीएमके ने राज्य-केंद्र दोनों को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget