एक्सप्लोरर

कांग्रेस का पीएम से सवाल- क्या सिखों को करतारपुर के दर्शन से रोकना चाहती है मोदी सरकार

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर पाकिस्तान के एजेंट की तरह बात करने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बीजेपी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू पर ‘पाकिस्तान की एजेंट की तरह बात करने’ का आरोप लगाये जाने को लेकर मंगलवार को पलटवार किया और पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार सिखों को उनके पवित्र स्थल करतारपुर साहिब का दर्शन करने से रोकना चाहती है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सरदार नवजोत सिंह सिद्धू विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले और पत्रकार वार्ता में अपनी बात कह दी. सुषमा जी क्यों नहीं सामने आकर कह देती कि क्या वार्तालाप हुई? उन्हें और मोदी सरकार को क्यों तकलीफ हो रही है? क्या वे सिखों को दर्शन से रोकना चाहते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मोदी सरकार चाहती है कि सिख संगत को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे के दर्शन करने का अधिकार न हो, तो मोदी जी को सुषमा जी को ये बात कहनी चाहिए. उसमें न सिद्धू साहब बीच में आएंगे, न कांग्रेस आएगी, न कोई और व्यक्ति आएगा. वो कह दें कि किसी सिख को गुरुद्वारा (करतारपुर साहिब) के दर्शन करने का अधिकार नहीं है.’’ सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘ सिद्धू को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मन में वैमनस्य, पीड़ा और तकलीफ है क्योंकि उन्होंने अकाली दल एवं बीजेपी के भ्रष्टाचार को उजागर करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी.’’

करतारपुर कॉरीडोर विवाद: BJP बोली- ‘राहुल गांधी की सहमति से देश को नीचा दिखा रहे हैं सिद्धू’

दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को सिद्धू पर पाकिस्तान के एजेंट की तरह बात करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाने को ‘‘जायज’’ ठहरा कर तथा पड़ोसी देश में स्थित एक गुरूद्वारा में सिख श्रद्धालुओं को मंजूरी देने के पाक के इच्छुक होने का दावा कर सिद्धू ने भारत की गरिमा को कम किया है.

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने यह इसलिए किया क्योंकि बाजवा ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान सरकार भारतीय पंजाब से सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा खोलने के बारे में विचार कर रही है. जिन्हें एजेंसी ने "मुखौटा" करार दिया है.

देश और दुनिया की बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

मोहन भागवत का BJP विरोधियों को जवाब, कहा- ‘नागपुर से नहीं चलती सरकार, मांगने पर ही देते हैं सलाह’

पिता की लाश पर रोते बच्चे के लिए पसीजा लोगों का दिल, ट्विटर कैंपेन से जुटाए गए ₹ 26 लाख

राफेल सौदाः कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा- अगर विमान UPA से सस्ता खरीदा तो 126 के बजाए 36 ही क्यों?

करतारपुर कॉरीडोर पर सिद्धू और बीजेपी आमने-सामने, हरसिमरत कौर ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
स्पेन में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget