जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सरकार ने 'अंधा कानून' लागू किया- कांग्रेस
मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान खत्म करने के एक महीने पूरा होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 'अंधा कानून' लागू कर रखा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 'अंधा कानून' लागू कर रखा है. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने का एक महीना पूरा होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने ये बयान दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, मनीष तिवारी और शशि थरूर ने वीडियो संदेश में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चिंता जताई.
आजाद ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों को पांच तारीख से बंद रखा गया है. शायद यह विश्व के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिस राज्य के लिए कोई कानून लाया गया वहां के लोगों को बंदी बना दिया गया, लोगों को दुनिया से कटऑफ रखा गया, इंटरनेट और टेलीफोन की सुविधा खत्म कर दी गई, तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को नजरबंद किया गया, एक पूर्व मुख्यमंत्री को अपने घर नहीं जाने दिया. यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है."
काग्रेस नेता ने कहा, "ऐसा पहली बार है कि लोग अपनी मर्जी से बात नहीं कर सकते, कहीं आ जा नहीं सकते, दूध नहीं खरीद सकते. बीजेपी की सरकार ने ऐसा अंधा कानून जम्मू-कश्मीर में लागू कर रखा है. इससे देश का बहुत नुकसान हुआ है."
जम्मू&कश्मीर में एक महीने से चले आ रहे "शटडाउन" पर नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा श्री गुलाम नबी आजाद का बयान।#1MonthOfJnKSuffering pic.twitter.com/uOcMSymODa
— Congress (@INCIndia) September 5, 2019
मनीष तिवारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर का विभाजन किए हुए एक महीना हो गया है. पिछले एक महीने से वहां जो परिस्थिति है वो बहुत विचित्र है. जम्मू-कश्मीर में कल तक जो राजनीति की मुख्यधारा में थे, उनको गिरफ्तार कर रखा है. अगर बीजेपी सरकार मानती है कि जो कदम उठाया है वो सही और राष्ट्रहित में है तो क्यों वहां लोगों को नजरबंद कर रखा है, क्यों वहां संचार सुविधाएं बंद कर रखी हैं?"
जम्मू&कश्मीर के लोगों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में लोकसभा सांसद श्री @ManishTewari का बयान:-#1MonthOfJnKSuffering pic.twitter.com/eKbhG8iAa3
— Congress (@INCIndia) September 5, 2019
तिवारी ने कहा, "एक ऐसा माहौल बनाया गया है कि जो भी इस बारे में बात करता है उसे राष्ट्रविरोधी बता दिया जाता है. इस तरह के खयाल से लोगों को चिंतित होना चाहिए." शशि थरूर ने कहा कि जो जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ है वो कल किसी अन्य राज्य के साथ भी किया जा सकता है, ऐसे में इस तरह के कदमों का विरोध होना चाहिए.
Lok Sabha MP, Shri @ShashiTharoor talks about the BJP govt's unconstitutional actions in J&K. #1MonthOfJnKSuffering pic.twitter.com/thYKiRV8o9
— Congress (@INCIndia) September 5, 2019
जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश, ISI ने आतंकी ट्रेनिंग का नया आइडिया निकाला
























