एक्सप्लोरर

'जो कुछ प्रधानमंत्री अयोध्या में कर रहे, वो विकास कम...', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का PM मोदी पर वार

Rashid Alvi On PM Modi: अयोध्या में पीएम मोदी की ओर से पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और नए एयरपोर्ट समेत करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उन्हें घेरा है.

Rashid Alvi On PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डे का शनिवार (30 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने निशाना साधा. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर विकास करने की बजाय 2024 की तैयारी के लिए ऐसे कार्यक्रमों को करने का आरोप लगाया.

'...2024 के चुनाव की तैयारी ज्यादा है'- राशिद अल्वी

राशिद अल्वी ने कहा, ''प्रधानमंत्री और भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि देश का विकास होना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री को, मुख्यमंत्री को यह खयाल रखना चाहिए कि विकास किसी एक जगह सीमित होकर नहीं रह जाए, पूरे देश का विकास हो, तमाम प्रांतों का विकास हो.''

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''सरकारें विपक्ष की हों या रूलिंग पार्टी की हों जो देश की रूलिंग पार्टी है. सबके साथ इंसाफ हो और पूरे देश का विकास हो और ये जो कुछ प्रधानमंत्री अयोध्या में कर रहे हैं वो विकास कम है, 2024 के चुनाव की तैयारी ज्यादा है.''

अधीर रंजन चौधरी ने कसा पीएम मोदी पर तंज

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी पीएम मोदी पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वह और बीजेपी राजनीति के साथ धर्म को मिला रही है. उन्होंने कहा, ''राम मंदिर एक बात है, लेकिन राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक अभियान चलाना दूसरी बात है.’’ चौधरी ने कहा कि किसी स्थान पर हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन बनवाना ठीक है लेकिन पूरे देश के लोगों को हवाई अड्डे और ट्रेन की जरूरत है. 

बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे और पुनर्विकसित अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई.

पीएम मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में ‘दीये’ जलाने की अपील की. इसी के साथ पीएम मोदी ने मकर संक्रांति से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर के तीर्थ स्थलों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान शुरू करने आह्वान भी किया.

यह भी पढ़ें- 'चाय बहुत अच्छी बनाई है और मैं चायवाला हूं...', अयोध्या में PM मोदी ने कुछ ऐसे की मीरा मांझी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget