एक्सप्लोरर

कल हो जाएगा फैसला, कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? शशि थरूर बोले- जीत के लिए आश्वस्त, खड़गे ने बताया फ्रेंडली इलेक्शन

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो चुका है और 19 अक्टूबर को नतीजों का एलान कर दिया जाएगा. थरूर ने कहा कि वे जीत के लिए आश्वस्त हैं. वहीं खड़गे ने चुनाव को फ्रेंडली बताया.

Election Result Tomorrow: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) को मतदान संपन्न हो गया. देशभर में कांग्रेस के 9,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने गैर-गांधी अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान किया. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच मुकाबला है. अब बुधवार (19 अक्टूबर) को इसके नतीजों का एलान कर दिया जाएगा. पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे और जब सभी पीसीसी कार्यालयों से मतपत्र दिल्ली आ जएंगे तो मतगणना की जाएगी.

'चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रहा'

मधुसूदन मिस्त्री ने चुनाव प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और दावा किया कि चुनाव "स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी" रहा है. हालांकि, उन्होंने थरूर के इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसी को किसी की बैठक में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं. वहीं मधुसूदन मिस्त्री ने यह भी कहा कि यह अभ्यास लगभग दो साल पहले शुरू हुआ था और इस चुनाव के लिए देश के हर ब्लॉक से 9,900 से अधिक प्रतिनिधियों का चयन किया गया था.

'किसने किसे वोट दिया यह नहीं पता लगेगा'

मिस्त्री ने कहा, "हमारे लिए सबसे संतोषजनक बात यह थी कि सभी राज्यों में जहां मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, वहां कोई प्रतिकूल घटना नहीं हुई. यह एक बड़ी उपलब्धि है...चुनाव खुली प्रक्रिया और शांतिपूर्ण तरीके से हुए." उन्होंने कहा कि किसी को कोई आशंका नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह एक गुप्त मतदान है और किसी को यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया कैमरों में रिकॉर्ड की गई है.

क्या CWC में होगा मतदान?

यह पूछे जाने पर कि क्या नए सीडब्ल्यूसी (Congress Working Committee) के लिए मतदान होगा, उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के नए अध्यक्ष और पार्टी के पूर्ण सत्र के फैसले पर निर्भर करेगा. वहीं चुनाव को लेकर मधुसून मिस्त्री ने अपने अनुभव को "बहुत अच्छा" बताया और कहा कि चुनाव एक "उत्सव" जैसा था.

मतदान के बाद क्या बोले खड़गे?

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में कहा कि शशि थरूर ने उन्हें फोन किया और उनके अच्छे भाग्य की कामना की और उन्होंने भी यही कामना की. उन्होंने कहा कि दोनों भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एक दोस्ताना तरीके से आंतरिक चुनाव लड़ रहे थे.

'नेता दूसरे उम्मीदवार के साथ थे'

तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर ने कहा कि वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं, भले ही उनके खिलाफ बाधाओं का ढेर था, क्योंकि नेता और प्रतिष्ठान दूसरे उम्मीदवार के साथ थे. उन्होंने कहा, "भारत को एक मजबूत कांग्रेस की जरूरत है. मैंने अपने राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस और भारत के लिए चुनाव लड़ा. मैं यहां एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में हूं. मैं बदलाव के लिए खड़ा हूं."

ये भी पढ़ें-

Bhagat Singh Comparison Row: ‘भ्रष्टाचार में पकड़े गए नेताओं की शहीदों से तुलना क्यों?’, भगत सिंह के रिश्तेदार अरविंद केजरीवाल के बयान से नाराज

Coronavirus: कोरोना के नए वेरिएंट BF.7, XXB का दुनिया में तेजी से प्रसार, क्या ये फिर है खतरे की आहट? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget