एक्सप्लोरर

Bhagat Singh Comparison Row: ‘भ्रष्टाचार में पकड़े गए नेताओं की शहीदों से तुलना क्यों?’, भगत सिंह के रिश्तेदार अरविंद केजरीवाल के बयान से नाराज

Harbhajan Singh Dhath Remark: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को आज का भगत सिंह बताया था. इस पर भगत सिंह के एक रिश्तेदार ने केजरीवाल के बयान पर आपत्ति जताई है.

Arvind Kejriwal Slammed by Bhagat Singh Relative: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ओर से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और मंत्री सत्येंद्र (Satyendra Kumar Jain) की तुलना शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) से किए जाने पर स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter) के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह ढाथ (Harbhajan Singh Dhath) ने आपत्ति जताई है. 

उन्होंने कहा कि फ्रीडम फाइटर के साथ किसी की बराबरी नहीं करनी चाहिए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरभजन सिंह ढाथ ने कहा, ''भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए नेताओं की तुलना शहीदों से क्यों की जा रही है? वह इससे क्या राजनीतिक लाभ चाहते थे? आपकी जो भी लड़ाई है, उसे राजनीतिक रूप से लड़ें.''

क्या कहा था केजरीवाल ने

दरअसल, दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले को लेकर सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को बुलाए जाने पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी सरकार के मंत्रियों की तुलना शहीद भगत सिंह से की थी. उन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को आज का भगत सिंह करार दिया था.

केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा था, ''जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए. ये आजादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं. 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी. करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ हैं.''

भगत सिंह के रिश्तेदार ने क्या कहा

एएनआई से शहीद भगत सिंह के करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह ढाथ ने कहा, ''जितने आजादी की लड़ाई में फ्रीडम फाइटर्स हैं, उनके साथ किसी की बराबरी न करो, उनका मिशन और था. उनका ये नहीं था कि हमें सत्ता में आना है, नहीं तो वो सर्वाइव कर सकते थे, फांसी के रास्ते पर नहीं जाते. चंद्रशेखर आजाद हों या राजगुरु हों या वीके दत्त हों, वो भी सर्वाइव करके आजादी के बाद सत्ता का सुख भोगते और आप लोगों के जो हालात हैं, पंजाब के हालात को देख लो, यहां बने हुए हैं, आप उसके ऊपर कंसन्ट्रेट करिए.''

डाथ ने कहा कि यह केवल भगत सिंह के बारे में नहीं है, बल्कि किसी की तुलना अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भगत सिंह की सोच का पालन किया जानना चाहिए लेकिन उनके साथ किसी की बराबरी नहीं करनी चाहिए.

सत्येद्र जैन की तुलना भगत सिंह से करने पर यह बोले ढाथ

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाथ ने कहा, ''भगत सिंह से सत्येंद्र जैन की तुलना करने से ज्यादा शर्मनाक बात और कोई नहीं हो सकती है. वह महीनों से जेल में बंद हैं और अदालत उन्हें जमानत देने से इनकार कर रही है और आप उनकी तुलना भगत सिंह से करते हैं. हमें कोई आपत्ति नहीं होगी अगर आप उनकी (भगत सिंह की) सोच का पालन करेंगे लेकिन किसी की बराबरी भगत सिंह के साथ न करें.''

पंजाब की स्थिति को लेकर AAP पर साधा निशाना

ढाथ ने कहा, ''लोग आपको पंजाब की सत्ता में लाए लेकिन अगर वे आपको सत्ता में ला सकते हैं तो वे यह भी जानते हैं कि कैसे आपको हटाएं. पंजाब की स्थिति दयनीय है. यह सोचा भी नहीं था कि आप सत्ता में आने के बाद पंजाब में कुछ ऐसा करेंगे.''

हरभजन सिंह ढाथ ने कहा, ''हमने पहले भी देखा है कि उन्होंने चुनाव से पहले उनका नाम लिया. मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि आपको इसकी क्या जरूरत थी? लोग भगत सिंह को जानते हैं, उन्हें राजनीतिक पार्टियों से पहचान की जरूरत नहीं है. देशभर के लोग उनका सम्मान करते हैं और उन्हें एक आदर्श मानते हैं.''

यह भी पढ़ें- Target Killing: जम्मू कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, शोपियां में आतंकियों ने यूपी के दो मजदूरों पर ग्रेनेड से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget