एक्सप्लोरर

Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की इस लिस्ट में गोवा, मध्यप्रदेश और दादर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें कि पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान है.

Congress Candidates 14th List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में गोवा, मध्यप्रदेश और दादर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. मध्यप्रदेश की ग्वालियर सीट से प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट दिया गया है. यह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की 14वीं लिस्ट है. 

इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार (चार अप्रैल, 2024) को उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की थी. इस लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे और ये तीनों कैंडिडेट्स गुजरात के लोकसभा क्षेत्रों (सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा) से उतारे गए थे. पार्टी ने सुरेंद्रनगर से रित्विक भाई मकवाना, जूनागढ़ से हीरा भाई जोटवा और वडोदरा से जसपाल सिंह पढियार को टिकट दिया है.

कांग्रेस की 14वीं लिस्ट में किसे मिला कहां से टिकट

राज्य लोकसभा क्षेत्र का नाम  उम्मीदवार का नाम
गोवा नॉर्थ गोवा रमाकांत खलाप
गोवा साउथ गोवा विरियाटो फर्नांडीस
मध्य प्रदेश मुरैना सत्यपाल सिंह सिकरवार
मध्य प्रदेश ग्वालियर प्रवीण पाठक
मध्य प्रदेश खांडवा नरेंद्र पटेल
दादरा और नगर हवेली दादरा और नगर हवेली (एसटी) अजीत रामजीभाई महला

कांग्रेस ने अब तक घोषित किए 241 उम्मीदवार

कांग्रेस अब तक अपने 14 लिस्ट में कुल 241  उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने 14वीं लिस्ट आने से पहले तक 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे, शुक्रवार को 6 और प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद यह संख्या 241 हो गई है. देश में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. आगे छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा और चार जून, 2024 को मतगणना होगी.

एक दिन पहले ही पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार (5 अप्रैल 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था. इसे न्याय पत्र नाम दिया गया है. ये मेनिफेस्टो 5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया था. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए कई तरह के वादे किए हैं. 

ये भी पढ़ें

Arvind Kejriwal: 'पैसे सबसे ले लो, वोट झाड़ू को देना', बयान पर केजरीवाल को बड़ी राहत, गोवा कोर्ट ने खारिज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget