एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कांग्रेस से नाराज चल रहे संजय निरुपम बोले- शिवसेना का पाप पार्टी क्यों ढोए?

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का दावा महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की गठबंधन की सरकार लूली-लंगड़ी सरकार होगी जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी. पार्टी नेताओं के दबाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना के साथ जाने का निर्णय लिया.

मुंबई: शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की महाराष्ट्र में सरकार बनने की संभावना अब बढ़ गई है. कल देर शाम एनसीपी-कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और गठबंधन से जुड़ी बातों में समन्वय होने की बात बताई. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब गठबंधन लगभग तय हो गया है. इस गठबंधन का लगातार विरोध करने वाले कांग्रेस के मुंबई से पूर्व सांसद रहे नेता संजय निरुपम फिर एक बार मुखर हो गए हैं.

संजय निरुपम का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक बार कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के संग गठबंधन करना कांग्रेस पर भारी पड़ गया था. उसी तरह से इस बार महाराष्ट्र में जो गठबंधन कांग्रेस शिवसेना के संग कर रही है, वह कांग्रेस के लिए बहुत बुरा होगा. निरुपम का साफ कहना है कि शिवसेना के संग जाने का निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के दबाव में ले रही हैं. चुनाव परिणाम के बाद से चर्चा थी कि कांग्रेस के 44 में से 41 विधायक शिवसेना के संग सरकार बनाना चाहते हैं. इस पर संजय निरुपम का कहना है कि नए विधायकों को अपने भविष्य की चिंता है पर गठबंधन के बाद उनका भविष्य और ज्यादा खतरे में पड़ जाएगा.

महाराष्ट्र सरकार गठन: शिवसेना अपने विधायकों को गोवा कर सकती है शिफ्ट

चुनाव परिणाम के बाद से संजय निरुपम बार-बार कहते रहे हैं कि महाराष्ट्र में सरकार ना बन पाना शिवसेना-बीजेपी के झगड़े के कारण है . निरुपम इस अस्थिरता में पाप का भागीदार शिवसेना को बताते रहे हैं. अब जबकि उनकी पार्टी  शिवसेना से गठबंधन कर रही है तो निरुपम को इस बात का गुस्सा है कि शिवसेना के पाप में कांग्रेस भी भागीदार बन रही है. निरुपम बेहद गुस्से में कहते हैं कि जिस राज्य का नेतृत्व कांग्रेस ने किया है, आज उसमें तीसरे नंबर की सरकार की भागीदार बनेगी जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वैसे तो एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला पर बीजेपी शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ऐसा रंज चढ़ा कि सालों पुराने भगवा साथी एक दूसरे का साथ छोड़कर अलग हो गए. सरकार बनाने के लिए सालों तक कांग्रेस-एनसीपी को कोसने वाली शिवसेना अब उनके संग खड़ी दिखाई दे रही है.

फॉर्मूला तय: महाराष्ट्र में 5 साल के लिए होगा शिवसेना का सीएम, NCP-कांग्रेस से होंगे 2 डिप्टी सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget