एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार गठन: शिवसेना अपने विधायकों को गोवा कर सकती है शिफ्ट

महाराष्ट्र में शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है. पार्टी कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में महाशिव अघाड़ी की सरकार गठन की तारीख नजदीक आने की सुगबुगाहट के साथ चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच शिवसेना के औरंगाबाद से विधायक अब्दुल सत्तार का कहना है की पार्टी के विधायक अगर चाहेंगे और उद्धव ठाकरे की मंजूरी रही तो विधायक गोवा जा सकते हैं. दरअसल शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने विधायकों की एक बैठक मातोश्री पर बुलाई है जहां सरकार बनाने को लेकर कुछ साफ होगा उसके बाद विधायकों के गोवा निकलने की संभावना भी जाहिर की जा रही है.

एबीपी न्यूज को सूत्रों से सूचना मिली है कि पिछली बार जब विधायक मड के होटल रिट्रीट में ठहराए गए थे तो शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने विधायकों को पिकनिक पर ले जाने की बात कही थी. कल उद्धव ठाकरे ने विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया है जहां विधायकों को आधार कार्ड और 5 दिन के सामान के संग बुलाया गया है. अब आशंका व्यक्त की जा रही है कि विधायकों को फिर से रिजॉर्ट भेजा जा सकता है जिस पर शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार का कहना है कि विधायकों को उनकी इच्छा और उद्धव ठाकरे की मंजूरी के बाद गोवा भी भेजा जा सकता है.

महाराष्ट्र: दो दिन के अंदर होगा सरकार पर फैसला, उद्धव ठाकरे बनेंगे मुख्यमंत्री- संजय राउत

इस होटल रिजॉर्ट की चर्चा के बीच यह चर्चा गर्म है कि शिवसेना को विधायकों के खरीद-फरोख्त और टूटने का डर बना हुआ है इसलिए विधायकों को होटल रिजॉर्ट भेजने की प्लानिंग है. इस पर अब्दुल सत्तार का कहना है कि वह ऐसी कोशिश करने वालों का सर फोड़ देंगे पैर तोड़ेंगे साथ ही एंबुलेंस भी बुक करा दिया गया है और अस्पताल में बिस्तर भी जहां उन्हें एडमिट करके इलाज करवाया जाएगा.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वैसे तो एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला पर बीजेपी शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ऐसा रंज चढ़ा कि तीन दशक पुराने भगवा साथी एक दूसरे का साथ छोड़कर अलग हो गए. सरकार बनाने के लिए सालों तक कांग्रेस-एनसीपी को कोसने वाली शिवसेना अब उनके संग खड़ी दिखाई दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget