एक्सप्लोरर

गुजरात निगम चुनाव: कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर हार्दिक पटेल का आया बयान, कही ये बात

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी से परेशान है लेकिन हमारे नेताओं और कार्यकर्ता को सड़क पर संघर्ष करना होगा.

अहमदाबाद: गुजरात निगम चुनाव में कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है. कुल 576 सीटों में कांग्रेस मात्र 55 सीट जीत सकी. यही नहीं सूरत में पार्टी खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. यहां बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी (आप) मुख्य विपक्षी बनकर उभरी है. आप 27 सीटों पर जीती है.

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा है कि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को सड़क पर संघर्ष करना होगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''एक बार फिर कहता हूं की गुजरात की जनता बीजेपी से परेशान है लेकिन हमारे नेताओं एवं कार्यकर्ता को रोड पर संघर्ष करना होगा. लड़ेंगे और जीतेंगे.''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''सुरेंद्रनगर ज़िले के दसाडा ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. निकाय चुनाव पंचायत राज व्यवस्था को मज़बूत बनाता है लेकिन बीजेपी ने पंचायती राज को ख़त्म करने का काम किया है. कांग्रेस गांवों को एवं गांवों की व्यवस्थाओं को मज़बूत बनाएंगी.''

राज्य के छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 576 सीटों के लिये मतदान 21 फरवरी को हुआ था. अहमदाबाद की 192 सीटों में से 159 सीटों पर जीत दर्ज की है. राजकोट की 72 सीटों में से बीजेपी ने 68, जामनगर की 64 सीटों में से 50, भावनगर की 52 सीटों में से 44, वड़ोदरा की 76 सीटों में से 69 और सूरत की 120 सीटों में से 93 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

वहीं कांग्रेस अहमदाबाद में 25, राजकोट में चार, जामनगर में 11, भावनगर में आठ और वड़ोदरा में सात सीटें जीती है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM अहमदाबाद में सात सीटें जीती है. AIMIM गुजरात में पहली बार निगम के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे. 2016 के निगम चुनाव में बीजेपी कुल 389 सीटें जीती थी. वहीं कांग्रेस 176 सीटें जीती थी. इसबा के चुनाव में बीजेपी 483 सीटों पर जीत दर्ज की है.

गुजरात निगम चुनाव रिजल्ट: बीजेपी की बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget