एक्सप्लोरर

गुजरात निगम चुनाव रिजल्ट: बीजेपी की बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

गुजरात निगम चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास दिखाते हैं.

नई दिल्ली: गुजरात निगम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लोगों का धन्यवाद किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''धन्यवाद गुजरात!  राज्यभर में म्युनिसिपल चुनावों के परिणाम साफ दिखाते हैं कि लोगों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है. भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं. गुजरात के लोगों की सेवा करना हमेशा से सम्मान की बात रही है.''

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मैं गुजरात बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पूरे राज्य में जन-जन तक पहुंच कर उन्हें पार्टी के विजन से अवगत कराया. गुजरात सरकार की जनहित की नीतियों ने राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है.''

पीएम ने कहा, ''गुजरात के कोने-कोने में मिली यह जीत बहुत ही खास है. दो दशकों से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी के लिए इस प्रकार की शानदार जीत हासिल करना बेहद उल्लेखनीय है. समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का बीजेपी को लगातार समर्थन अभिभूत करने वाला है.''

राज्य के 6 नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में जीत दर्ज की है. सभी छह नगर निगम के लिए रविवार को वोट डाले गए थे.

सभी छह नगर निगम के परिणाम

बीजेपी ने सूरत की 120 सीटों में 93 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं आप ने 27 सीटों पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस यहां खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. वहीं राजकोट में कुल 72 सीटो में से 68 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. यहां 64 सीटें बीजेपी तो महज़ 4 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं.

वडोदरा की 76 सीटों में से 56 पर बीजेपी को जीत मिली है और कांग्रेस 7 सीटों पर ही सिमट गई है. वहीं जामनगर की 64 सीटों में से 51 बीजेपी के खाते में गई हैं और 10 कांग्रेस, जबकि 3 सीटों पर बीएसपी को जीत मिली है.

भावनगर में 52 सीटें हैं, जिनमें से 44 पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है तो कांग्रेस को 8 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. अहमदाबाद में अभी गिनती जारी है. हालांकि यहां भी बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 7 सीटों पर जीत मिली है.

सूरत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, AAP को मिली 27 सीटें, जीत से गदगद CM केजरीवाल करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget