एक्सप्लोरर

'तानाशाह सरकार को हटाने के लिए हम सब भूलने को...', कांग्रेस नेता ने 2024 को लेकर दिया नया सिग्नल

Congress On Opposition Unity: नीतीश कुमार के एक बयान के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्षी एकता में कांग्रेस की वजह से देरी हो रही है. अब कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Congress On Opposition Unity: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में विपक्ष की एकता को लेकर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस के पाले में गेंद डाल दी थी. अब इस पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस विपक्षी एकता के लिए गंभीर है. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षी नेताओं के न पहुंचने को लेकर टीस भी जाहिर की और कहा कि वह सब कुछ भूलने को तैयार हैं.

वेणुगोपाल ने कहा, "विपक्षी एकता के लिए हमारा प्रयास बहुत ईमानदार है. भले ही हमारे पास बहुत सारे अनुभव हैं, जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, लेकिन हम इस तानाशाही सरकार को हटाने के लिए सब कुछ भूलने को तैयार हैं. हम पूरी तरह से विपक्ष में एकता के लिए हैं."

नीतीश कुमार ने कांग्रेस से की थी अपील
हाल ही में पटना में सीपीआई-एमएल का राष्ट्रीय कन्वेंशन हुआ था. इसमें नीतीश कुमार और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस से विपक्षी एकता को लेकर जल्द कदम बढ़ाने की बात कही थी. 

नीतीश ने कहा था कि अगर विपक्ष एकजुट हो जाए तो बीजेपी 100 से भी कम सीट पर सिमट जाएगी. उन्होंने कहा था, 'मैंने दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान ये बता दिया था. फैसला कांग्रेस को लेना है और उसे देरी नहीं करनी चाहिए.'

किस चोट की बात कर रहे वेणुगोपाल?
नीतीश कुमार के इसी बयान के जवाब में कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस के गंभीर होने की बात कही है. इस दौरान विपक्ष से उनकी शिकायत भी सामने आई. वेणुगोपाल की शिकायत भारत जोड़ो यात्रा में विपक्ष के कुछ नेताओं की दूरी से है. 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए थे. इनमें तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, जम्मू कश्मीर के फारूख अब्दुल्ला और कमल हासन जैसे बड़े नाम भी शामिल थे. बिहार में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार यात्रा में नहीं पहुंचे थे. नीतीश का यात्रा में शामिल न होना कांग्रेस को खल रहा है.

यही नहीं, नीतीश कुमार को उनकी पार्टी जेडीयू और तेजस्वी यादव की आरजेडी, पीएम कैंडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं. कांग्रेस को विपक्षी एकता तो मंजूर है पर पीएम पद के लिए दूसरे दल के नेता का नाम शायद उसे रास नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें

2009 और 2019 में बराबर वोट मिले, लेकिन 154 सीटें हो गईं कम, 2024 में क्या होगा कांग्रेस के साथ, बता रहा सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget