एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल पर तत्काल एक्साइज ड्यूटी घटाएं 'महाराजा मोदी' : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज संवाददाताओं से कहा, 'लोगों को कारण समझ नहीं आ रहा कि जब कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है तो फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान क्यों छू रही हैं?"

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच जाने को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. पार्टी ने आरोप लगाया कि आम लोगों की परेशानी से 'महाराजा मोदी' पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और राज्य सरकारें वैट घटाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज संवाददाताओं से कहा, 'लोगों को कारण समझ नहीं आ रहा कि जब कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है तो फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान क्यों छू रही हैं?" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से हर घर पर असर पड़ता है. जब डीजल की कीमत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं की कीमत पर असर पड़ता है. हमने पेट्रोल और डीजल की कीमतें जीएसटी के तहत लेन की मांग की थी, लेकिन एक महाराजा की तरह व्यवहार कर रहे मोदी जी ने हमे अनसुना कर दिया.'

खेड़ा ने कहा, 'हम यह मांग करते हैं कि महाराजा मोदी तत्काल उत्पाद शुल्क घटाएं. बीजेपी की राज्य सरकारों को भी वैट कम करना चाहिए.' एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जनता को राहत देने के लिए सभी राज्यों को वैट कम करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'पिछले नौ दिन में डीजल की कीमत दो रुपये 15 पैसे बढ़ी. ये कहते हैं कि इनका हस्तक्षेप नहीं है. फिर कर्नाटक के चुनाव के समय कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्यों नहीं बढ़ाई?"

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल उत्पाद शुल्क बेतहाशा बढ़ा दिया है. उन्होंने दावा किया कि पिछले चार साल में मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल से करीब 10 लाख करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन आम उपभोक्ता को कई राहत नहीं दी गई. खेड़ा ने कहा, 'अब सुना है कि अब बीजेपी के नेता और भक्त पेट्रोल और डीजल की कीमतों से जुड़े अपने पुराने ट्वीट डिलीट कर रहे हैं.'

इससे पहले पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड दरों के लिए याद की जाएगी. पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से स्वाभाविक रूप में महंगाई बढ़ती है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है, जो इसे बर्दाश्त करने को मजबूर हैं. गौरलतब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज शाम सभी राज्यों में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget