एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस कठपुतली बनकर काम कर रही है, शशि थरुर बेगुनाह हैं: कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मृतक के परिवार के किसी सदस्य, किसी निष्पक्ष गवाह या किसी और व्यक्ति ने आगे बढ़कर ऐसे किसी आरोप की पुष्टि पुलिस से की है?

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सांसद शशि थरुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को खुदकुशी के लिए उकसाया, जिसपर कांग्रेस ने थरूर का बचाव करते हुए कहा कि उनपर लगाए गए आरोप ‘झूठ, आधारहीन और मनगढंत’ हैं. पार्टी ने उम्मीद जताई कि वह इस मामले में निर्दोष साबित होंगे.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने शशि थरुर को बदनाम करने की साजिश के तहत कई साल से उनके खिलाफ हत्या का आरोप बार-बार दोहराया. जब हत्या के आरोप में मोदी सरकार औंधे मुंह गिरी तो एक नए षडयंत्र के चक्रव्यूह का ताना-बाना बुना गया. आज एक झूठा मनगढंत और बेबुनियाद आरोप दिल्ली पुलिस के द्वारा लगाया गया है.’’

अगर खुदकुशी के लिए उकसाया तो सुसाइड नोट कहां हैं: कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल बड़ा यह है कि अगर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है तो क्या मृतक का कोई सुसाइड़ नोट इस बारे में किसी को मिला? जवाब नहीं में है. मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा.’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मृतक के परिवार के किसी सदस्य, किसी निष्पक्ष गवाह या किसी और व्यक्ति ने आगे बढ़कर ऐसे किसी आरोप की पुष्टि पुलिस से की है?

उन्होंने कहा, ‘‘बात बड़ी सीधी है कि शशि थरुर को झूठे, मनगढंत और बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का एक षड़यंत्र मोदी सरकार के इशारे पर कठपुतली दिल्ली पुलिस कर रही है.’’

शशि थरुर पाक साफ हैं: कांग्रेस

उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर सम्पूर्ण विश्वास है. शशि थरुर के खिलाफ इस प्रकार का कोई आरोप साबित होने वाला नहीं, क्योंकि इसमें सच्चाई का एक कण भी नहीं. थरुर पाक साफ हैं और निर्दोष साबित होंगे.’’

दिल्ली पुलिस ने आज सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में थरूर पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए अदालत में कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जरूरत है क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है.

करीब तीन हजार पन्नों के अपने आरोप पत्र में पुलिस ने मामले में थरूर को एक मात्र आरोपी बनाया है और दावा किया कि उनके खिलाफ आगे कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget