एक्सप्लोरर

Congress Cut Expenses: कांग्रेस की पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत- खर्च में करें कटौती, चाय-पानी से लेकर हवाई सफर तक का जिक्र

Congress Cut Expenses: चंदे में कमी आने के कारण कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को खर्च में कटौती करने को कहा है, पैसों की कमी के चलते कांग्रेस के नए मुख्यालय का काम कई सालों से अटका हुआ है.

Congress Cut Expenses: चंदे की कमी से जूझ रही कांग्रेस पार्टी ने अपने पदाधिकारियों को खर्चों में कटौती की सलाह दी है. बुधवार (28 दिसंबर) को कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को एक सर्कुलर जारी कर मितव्ययिता यानी खर्चे कम करने सुझाव दिए. बंसल की तरफ से जारी सर्कुलर में पार्टी दफ्तर में कैंटीन यानी चाय–पानी, स्टेशनरी, बिजली, अखबार, ईंधन आदि के खर्चों में कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं. महासचिवों और प्रभारी जो सांसद हैं उन्हें अपनी सुविधा से हवाई यात्रा करने की सलाह दी गई है.

नियम के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों को 1400 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ट्रेन टिकट का भुगतान किया जाएगा. उससे लंबी यात्रा के लिए सबसे कम कीमत वाली हवाई टिकट दी जाएगी, वो भी महीने में केवल दो बार! निर्देश के साथ ही बंसल ने खर्चों में और कटौती को लेकर महासचिवों से सुझाव भी मांगे हैं.

पहले भी आ चुका है ऐसा निर्देश

नेता कांग्रेस आलोक शर्मा ने कहा है कि "फंड कम हो या ज्यादा खर्चे कम तो होने ही चाहिए. वैसे बीजेपी ने चंदे के मामले में अन्य सभी दलों पर नकेल कसी हुई है" कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने एबीपी न्यूज से कहा कि खर्चों को नियंत्रण में रखने के लिए समय–समय पर इस तरह के दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं. आपको बता दें कि चार साल पहले भी ऐसा निर्देश जारी हुआ था, जब अहमद पटेल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बने थे. सूत्रों के मुताबिक फंड की लगातार कमी के कारण कांग्रेस खर्चों में कटौती को लेकर फिर से गंभीर हुई है.

पैसों की कमी झेल रही है कांग्रेस 

2014 में केंद्र की सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही कांग्रेस का चंदे का संकट शुरू हो गया. सत्ता जाने के बाद भी सबसे पुरानी पार्टी के खर्चे जस के तस रहे. पैसों की कमी के कारण कांग्रेस के नए मुख्यालय का काम कई सालों से अटका हुआ है. फिलहाल तीन राज्यों में पार्टी के मुख्यमंत्री हैं, उनमें से दो राज्यों समेत कुल नौ राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं. इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी पार्टी का काफी पैसा खर्च हो रहा है. अगले साल जनवरी में यात्रा का पहला चरण पूरा होने के बाद पश्चिम भारत से पूर्वोत्तर तक के दूसरा चरण शुरू हो सकता है. फरवरी में रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन होना है. कुल मिलाकर नए साल में होने वाले खर्चों के मद्देनजर ही कांग्रेस कोषाध्यक्ष को कटौती का निर्देश नए सिरे से जारी करना पड़ा है.

ये भी पढ़े : कांग्रेस छोड़ने के बाद क्या गुलाम नबी आजाद लेने वाले हैं यू-टर्न? आई है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget