एक्सप्लोरर

Bengaluru Metro: बेंगलुरु में सामने से आ रही थी मेट्रो ट्रेन, पास आते ही ट्रैक पर कूदकर छात्र ने दी जान

Bengaluru Metro Suicide: बेंगलुरु मेट्रो के ट्रैक पर कूदकर सुसाइड करने का एक और मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार मृतक का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

Bengaluru Metro Suicide: बेंगलुरु के अट्टीगुप्पे मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार (21 मार्च) को एक दर्दनाक घटना सामने आया. यहां ट्रैक पर आ रही मेटो ट्रेन के आगे कूदकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी. अधिकारियों के मुताबिक मृतक छात्र का नाम ध्रुव ठक्कर है, जो मुंबई का रहने वाला है. वह नेशनल लॉ स्कूल में फर्स्ट ईयर का छात्र था.

कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ- पुलिस

अधिकारियों के मुताबिक अट्टीगुप्पे मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर हुए युवक की मौत के बाद मेट्रो रेल सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं. पुलिस के अनुसार मृतक का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर उस शख्स ने इतना बड़ा कदक्यों उठाया?

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के मुताबिक यह घटना गुरुवार दोपहर 2:10 बजे हुई. इस हादसे के बाद पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हो गईं और ट्रेनें केवल मगदी रोड से व्हाइटफील्ड फील्ड के बीच संचालित की गई.

मेट्रो सेवाएं रही बाधित

मगदी रोड और चल्लाघट्टा के बीच सेवाएं निलंबित कर दी गईं. हालांकि, बाद में बीएमआरसीएल ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई है और पुलिस की मंजूरी के बाद पर्पल लाइन पर ट्रेन परिचालन फिर से शुरू हो गया है. इस हादसे के कारणों का पता करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी.

बेंगलुरु मेट्रो के ट्रैक पर कूदकर सुसाइड करने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि कुछ हफ्ते पहले केंगेरी मेट्रो स्टेशन के वियाडक्ट क्षेत्र में एक शख्स ने ट्रैक के आगे कूदकर अपने जान दे दी थी. उस समय राजराजेश्वरी नगर और केंगेरी मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं को रोक दिया गया था.

कुछ हफ्ते पहले ही हुआ था हादसा

ऐसा ही एक और हादसा जनवरी 2024 में हुआ जब ट्रेन मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो एक युवक ट्रैक पर कूद गया. हालांकि तुरंत ही उस युवक पर लोको पायलट की नजर पड़ी और उसे ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी. ट्रेन ने उस व्यक्ति को आंशिक रूप से टक्कर मारी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया था.

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर और सचिन ने मनाई शादी की सालगिरह तो पाकिस्तान में बैठे पति ने शादी कराने वाले पंडित पर कर दिया केस, बारातियों को भी नहीं बख्शा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget