एक्सप्लोरर

Karnataka Election: बीजेपी की एक सीट पर कई दावेदार...बसवराज बोम्मई बोले ये नेचुरल, कर्नाटक में भी हम जीतेंगे

BJP Ticket Tussle: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, उन्हें कर्नाटक में बीजेपी की जीत का पूरा भरोसा है. साथ ही पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन संकल्प यात्रा को उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिल रहा है.

CM Basavaraj Bommai: कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने होने हैं, जिसके लिए पार्टी जन संकल्प यात्रा निकाल रही है. इस बीच बुधवार (7 दिसंबर) को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने चुनाव के लिए विधानसभा सीट पर कई-कई दावेदार होने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए एक स्वाभाविक स्थिति है और उन्हें कर्नाटक में बीजेपी की जीत पर पूरा भरोसा है. साथ ही कहा कि टिकट की होड़ में हर चीज के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में संतुलित तरीके से काम किया जाएगा.

बोम्मई ने आगे कहा, बीजेपी द्वारा शुरू की गई 'जन संकल्प यात्रा' को उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल रहा है, जो आने वाले कुछ दिनों में 'विजय संकल्प यात्रा' बन जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि यह यात्रा चुनाव की जीत को भी सुनिश्चित करेगी. हम पहले ही हैदराबाद, कर्नाटक, मध्य कर्नाटक, कुछ जिलों और बेलगावी क्षेत्र की यात्रा कर चुके हैं, जिसमें हमें लोगों का उम्मीद से अधिक बड़ा समर्थन मिला है.

अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव
गुजरात के एग्जिट पोल में बीजेपी के सत्ता को बरकरार रखने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने मंगलवार को यह भरोसा जताया था कि कर्नाटक में भी बीजेपी के पक्ष में ही नतीजा रहेगा. BJP ने अक्टूबर में रायचूर जिले से 'जन संकल्प यात्रा' शुरू की थी, जिसका उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के लिए जमीन तैयार करना है. बीजेपी की दो टीम ने 25 दिसंबर से पहले 'जन संकल्प यात्रा' के तहत 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना बनाई है, जिसमें एक टीम की अगुवाई बोम्मई और येदियुरप्पा कर रहे हैं तो दूसरे की कमान कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के पास है. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का चुनाव अप्रैल-मई में होने के आसार हैं.

कल आएगा गुजरात का रिजल्ट, जीत-हार से तय होगा गहलोत-हार्दिक समेत इन 3 नेताओं का भविष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget