एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल के बहाने अमित शाह ने साधा ममता सरकार पर निशाना

नागरिकता संशोधन बिल पर डिबेट के दौरान अभिषेक बनर्जी ने सवाल खड़े करते हुए कहा था यह देश बंकिम चंद्र चटर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद का है. इस देश में धर्म के आधार पर ऐसे कानून को लाना ठीक नहीं है.

नई दिल्लीः गृहमंत्री अमित शाह सोमवार देर रात नागरिकता संशोधन बिल को संबोधित पर जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने बिल का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. टीएमसी के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि आपने बंकिम चंद्र चटर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया.

अमित शाह ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि कैसे बंगाल की कल्पना कर रहे हैं? क्या आप ऐसे बंगाल की कल्पना कर रहे हैं जहां पर दुर्गा विसर्जन के लिए लोगों कोर्ट जाना पड़े? बिल पर चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि कई राज्यों में राजनीतिक पार्टियां दूसरे देशों से आए अल्पसंख्यकों के राशन कार्ड बनाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं.

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल पर डिबेट के दौरान अभिषेक बनर्जी ने सवाल खड़े करते हुए कहा था यह देश बंकिम चंद्र चटर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद का है. इस देश में धर्म के आधार पर ऐसे कानून को लाना ठीक नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि मुसलमानों को इस कानून से बाहर रखना भी ठीक नहीं.

अभिषेक बनर्जी के इस सवाल पर जवाब देते हुए अमित शाह ने पहले चुटकी ली. उन्होंने कहा कि 6 साल में पहली बार मैंने अभिषेक बनर्जी को बोलते हुए सुना है. अभिषेक बनर्जी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अच्छा बोला. लेकिन, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या इन महापुरुषों ने ऐसी कल्पना की थी कि बंगाल में लोगों को दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट में जाना पड़े?

दरअसल, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और पिछले वर्ष दुर्गा विसर्जन को लेकर राज्य सरकार ने रोक लगाने का आदेश जारी किया था. जिसके बाद स्थानीय लोगों को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी और बाद में कोर्ट ने दुर्गा विसर्जन की इजाजत दे दी थी.

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, पीएम मोदी ने की अमित शाह की तारीफ

गृह मंत्री अमित शाह उसी बात का जिक्र कर रहे थे. यही नहीं अमित शाह ने इशारों इशारों में ममता बनर्जी सरकार पर एक और निशाना साधा. पश्चिम बंगाल में इन दिनों राशन कार्ड बनाने का काम चल रहा है. जिस पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही है. खुद ममता बनर्जी ने पिछली प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए इस बात का जिक्र किया था.

अमित शाह ने सदन में कहा कि कई ऐसे राज्य में पार्टियां हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उनके राशन कार्ड बनाने का झांसा दे रहे और बुला बुला कर कह रहे हैं कि आओ हम आपके राशन कार्ड बना देंगे. इसलिए मैं उन सब को साफ करना चाहता हूं किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. अमित शाह बोल तो नागरिकता संसोधन बिल पर रहे थे. लेकिन उनके निशाने पर राजनीतिक पार्टियां थी.

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास, पक्ष में 311 जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget