एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन कानून: दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के बाद NCR में भी बढ़ाई गई सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया. वाहनों में आग लगा दी गई, पुलिस पर पथराव किया गया. प्रदर्शन के चलते दिल्ली एनसीआर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संदिग्ध और अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया, जिसके बाद कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं.

रविवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव और सरकारी संपति को भी नुकसान पहुंचाया गया. आगजनी की घटनाएं भी हुई जिसके बाद दहशत फैल गई. पुलिस को भी प्रर्दशनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाने पड़े और लाठियां भांजनी पड़ी.

प्रदर्शन प्रभावित इलाकों में पुलिस बल गश्त कर रही है. सीनियर अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने और स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है. मौके पर अधिकारी कैंप कर रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके. माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है इसके लिए खुफिया विभाग को लगाया गया है.

उधर दिल्ली में हुए प्रदर्शन को देखते हुए एनसीआर में सुरक्षा और काननू व्यवस्था को लेकर सर्तकता बढ़ा दी गई है. सीमाओं पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है. कंट्रोल रूम को और अधिक एक्टिव बने रहने के निर्देश दिए गए हैं. माना जा रहा है कि पुलिस प्रर्दशनकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है. माहौल खराब करने वाले और पुलिस पर पथराव करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी है. इसके लिए पुलिस फुटेज और वीडियो को खंगाल रही है.

इन स्थानों पर हुई हिंसा

राजधानी में मथुरा रोड,न्यू फ्रेंडस कालोनी, होली फैमिली, जामिया,बटला हादस और कालिंदीं कुंज इलाके में प्रर्दशन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बाद अतिरिक्त पुल तैनात किया गया है, वहीं सुरक्षा को देखते हुए 5 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Live Updates: मनीष सिसोदिया का आरोप- बस में दिल्ली पुलिस ने आग लगाई

नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा की जामिया के छात्रों ने की निंदा, कहा- हम तब भी शांत रहे जब हम पर लाठीचार्ज हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget