एक्सप्लोरर

चीन का प्लान: 2020 तक बनाएगा असली से आठ गुना ज्यादा रौशनी देने वाला कृत्रिम चांद

चीन 2020 में कृत्रिम चांद का प्रायोगिक प्रक्षेपण करेगा. अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो 2022 तक चीन तीन और आर्टिफिशियल मून का प्रक्षेपण करेगा. इसके सफल प्रयोग से रात को दिन में बदल दिया जाएगा.

बीजिंग: चीन एक ऐसे कृत्रिम चांद का निर्माण कर रहा है जो रात को दिन में बदल देगा. यह नेचुरल चांद से आठ गुना अधिक रौशनी देगा. इस कृत्रिम चांद का निर्माण बिजली खपत को कम करने के लिए किया जा रहा है. इसकी मदद से सड़कों, गलियों में सूर्य की तरह रात में रौशनी देने का प्रयोग हो रहा है.

2020 तक चीन इसके सफल प्रयोग की सोच रहा है. अगर ऐसा करने में वह कामयाब होता है तो बिजली की खपत और पर्यावरण समस्या को कम करने में दुनिया को एक बड़ा हथियार मिल जाएगा.

इस कृत्रिम चांद की मदद से चीन शहरी इलाकों में 'स्ट्रीट लाइट' हटाने और बिजली पर खर्च घटाने के मकसद से 2020 तक अपना खुद का कृत्रिम चंद्रमा प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है. सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी.

‘चाइना डेली’ के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत का चेंगदु शहर ‘‘रौशनी प्रदान करने वाला उपग्रह ’’ विकसित कर रहा है. वह वास्तविक चंद्रमा की तरह ही चमकेगा, लेकिन यह उसकी तुलना में आठ गुणा ज्यादा रौशनी देगा.

इस परियोजना पर काम कर रहे संगठन तियान फु न्यू एरिया साइंस सोसाइटी के प्रमुख वु चुनफेंग ने कहा कि पहला मानव निर्मित चंद्रमा शिंचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा और प्रथम प्रक्षेपण के सफल होने पर 2022 में तीन और कृत्रिम चंद्रमा प्रक्षेपित किए जाएंगे.

चुनफेंग ने चाइना डेली को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पहला प्रक्षेपण प्रायोगिक होगा, लेकिन 2022 में भेजे जाने वाले उपग्रह “ वास्तविक होंगे, जो बड़े पैमाने पर नागरिक एवं वाणिज्यिक उपयोगों के लिए होंगे.’’

सूर्य से प्रकाश लेकर चमकने वाले ये उपग्रह यदि 50 वर्ग किलोमीटर तक के इलाके को रोशन करने में सक्षम होते हैं, तो ये शहरी इलाकों में सड़कों पर लगी बत्तियों (स्ट्रीट लाइट) की जगह ले सकते हैं जिससे सालाना 1.2 अरब युआन (17 करोड़ डॉलर) की बचत होगी.

यह भी पढ़ें-

रेल हादसा: 15 घंटे बाद भी चंडीगढ़ से अमृतसर की 255 किमी की दूरी क्यों तय नहीं कर पाए कैप्टन? महंगी कारों के शौकीन विजय माल्या हो जाएंगे बे-कार, भगोड़े शराब कारोबारी की गाड़ियां होंगी नीलाम देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget