एक्सप्लोरर

Aksai Chin में रेलवे नेटवर्क बढ़ा रहा 'ड्रैगन', चीन के इस प्लान पर क्या है भारत की तैयारी? जानें

Aksai Chin में चीन ने एक बार फिर मूवमेंट शूरू कर दी. चीन इस क्षेत्र में अब रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी कर रहा है. वहीं भारत ने भी इसका तोड़ निकाल लिया है.

China Railway Network In Aksai Chin: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन दोनों के सैनिक तैनात हैं. दोनों देशों के बीच अभी भी बॉर्डर पर कई मसलों को लेकर टेंशन है. इस सबके बीच बीजिंग ने 2025 तक अपने रेलवे नेटवर्क को 4,000 किलोमीटर तक बढ़ाने का फैसला किया है. हैरानी की बात तो यह कि इस रेलवे नेटवर्क में चीन ने 'अक्साई चिन' एरिया को भी शामिल किया है, जो सीमा के बेहद करीब है.

बता दें कि 1950 के बाद से ही भारत और चीन दोनों ही अक्साई चिन पर अपना दावा करते आए हैं. ये मुद्दा दोनों देशों के बीच हुए 1962 के युद्ध में भी गरमाया हुआ था. हालांकि, अभी के ताजा घटनाक्रम पर भारत नजर बनाए हुए है. भारतीय सेना, चीन के बुनियादी ढांचे पर कड़ी नजर रख रही है, क्योंकि रेलवे नेटवर्क की मदद से चीन को सेना शिफ्ट करने में काफी सहायता मिलेगी.

2025 तक प्रोजेक्ट होगा पूरा

चीन के 1359 किलोमीटर के रेलवे नेटवर्क को अपग्रेड करने की योजना का अनावरण तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र विकास और सुधार आयोग ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रस्तावित झिंजियांग-तिब्बत रेलवे का शिगात्से-पखुक्त्सो खंड (जो अक्साई चिन के अंदर से गुजरेग) 2025 तक तैयार हो जाएगा. चीनी स्टेट मीडिया ने बताया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के तहत 55 काउंटियों और जिलों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. 

सीमा पर इन रेलवे लाइनों को शूरू कर चुका है चीन

चीन लगातार सीमा के अपने हिस्से में अपनी रसद क्षमता का विस्तार कर रहा है. किन्हाई-तिब्बत रेलवे लाइन जुलाई 2006 में शुरू हुई थी, ल्हासा-शिगात्से लाइन 2014 में शुरू हुई थी और ल्हासा-न्यिंगची लाइन जून 2021 में शुरू हुई थी, जिससे वर्तमान रेलवे नेटवर्क की कुल लंबाई 1,359 किलोमीटर हो गई है. 435 किमी लंबी ल्हासा-न्यिंगची लाइन 160 किमी प्रति घंटे की ट्रेनें चलाने में सक्षम है.

भारत का क्या है प्लान

इसके जवाब में भारत ने भी चीन सीमा के पास रणनीतिक रेलवे लाइन बनाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है. सीमा क्षेत्र में भारत के रेलवे रूटमैप में चार प्रस्तावित लाइन होंगी. तीन पूर्वोत्तर में और एक उत्तर में. इनकी दूरी लगभग 1,352 किमी तक होगी. पंजाब, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में 498 किलोमीटर लंबी भानुपली-बिलासपुर-मनाली-लेह लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 83,360 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को चरणों में खोला जाएगा. यह रणनीतिक लाइन, जब पूरी हो जाएगी तो चीन की किंघाई-तिब्बत लाइन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे लाइन होगी.

अन्य तीन प्रस्तावित रेलवे लाइनें-

  • मिसामारी-तेंगा-तवांग (378 किमी, 54,473 करोड़ रुपये) 
  • पासीघाट-तेजू-रुपई (227 किमी, 9,222 करोड़ रुपये) 
  • उत्तरी लखीमपुर-बाम-सिलपत्थर (249 किमी, 23,339 करोड़ रुपये) 

अधिकारियों ने कहा कि इन सभी को आधिकारिक तौर पर "रणनीतिक रेखा" के रूप में नामित किया गया है, जिसका निर्माण सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं के अनुसार किया जा रहा है. इन ब्रॉड-गेज लाइनों की योजनाएं कम से कम एक दशक पुरानी हैं.

ये भी पढ़ें- जहां नहीं बीजेपी की सरकार, उन राज्यों को पीएम मोदी की इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget