एक्सप्लोरर

भूपेश बघेल के घर पर रेड के बाद ED अधिकारियों पर हुआ हमला, FIR दर्ज

ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाला मामले में छापेमारी की. जब ईडी की टीम वापस लौट रही थी, उसी दौरान टीम पर हमला किया गया.

Attack on ED Team: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार (10 अगस्त) को ईडी की टीम भूपेश बघेल के बेटे के घर से छापेमारी के बाद लौट रही थी, उसी समय घर के बाहर मौजूद समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में ईडी की ओर से पुराना भिलाई पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

ईडी के साथ छापेमारी करने आए एक सुरक्षाकर्मी ने ये एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर के मुताबिक, जब ईडी की टीम छापेमारी के बाद निकल रही थी तो ईडी की एक गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसमें गाड़ी का शीशा फूट गया. पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. सन्नी अग्रवाल नाम के शख्स और उसके साथ आए 15- 20 लोगों पर पथराव और हमले करने का आरोप लगाया है.

चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

बता दें कि ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत उनके ठिकानों पर छापेमारी की. पीटीआई के मुताबिक, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित ठिकानों, चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल और कुछ ठिकानों की भी पीएमएलए के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई. 

ईडी की रेड पर क्या बोले भूपेश बघेल? 

ईडी की रेड पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं- मंतूराम और डॉ. पुनीत गुप्ता (डॉ. रमन सिंह जी के दामाद) के बीच करोड़ों के लेनदेन की बातचीत की पेनड्राइव, डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह की सेल कंपनी के कागज, पूरे संयुक्त परिवार में खेती, डेयरी, स्त्रीधन, 'कैश इन हैंड' मिलाकर लगभग 33 लाख रुपए, जिनका हिसाब उनको दिया जाएगा.' X पर पोस्ट में भूपेश बघेल ने दावा किया कि ED के अधिकारी कोई ECIR नंबर नहीं दे पाए हैं.

(इनपुट- विनीत पाठक)

यह भी पढ़ें- ED रेड पर भूपेश बघेल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
Xप्लेन: सदन में Gen Z नेताओं की संख्या कितनी, सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब
Xप्लेन: सदन में Gen Z नेताओं की संख्या कितनी, सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget