एक्सप्लोरर

ED रेड पर भूपेश बघेल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं'

Bhupesh Baghel on ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी ने धनशोधन मामले में छापा मारा. भूपेश बघेल का दावा है कि ED के अधिकारी कोई ECIR नंबर नहीं दे पाए हैं.

Bhupesh Baghel on ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी. कथित शराब घोटाले के धनशोधन मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी ने यह एक्शन लिया. इसको लेकर अब खुद कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बताया है कि ईडी को उनके घर से क्या मिला. 

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी है, "मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं- मंतूराम और डॉ पुनीत गुप्ता (डॉ रमन सिंह जी के दामाद) के बीच करोड़ों के लेनदेन की बातचीत की पेनड्राइव, डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषाक सिंह की सेल कंपनी के कागज, पूरे संयुक्त परिवार में खेती, डेयरी, स्त्रीधन, “कैश इन हैंड” मिलाकर लगभग 33 लाख रुपए, जिनका हिसाब उनको दिया जाएगा." वहीं, भूपेश बघेल ने दावा किया है कि ED के अधिकारी कोई ECIR नंबर नहीं दे पाए हैं.

'मैं अखबार पढ़ रहा था और तभी ईडी आ गई'
अपने घर पर ED की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा, " मैं अखबार पढ़ रहा था और चाय पी रहा था, तभी ED की टीम आई. मैंने उनसे कहा कि उनका स्वागत है और मैं महीनों और सालों से उनका इंतजार कर रहा था. मेरी पत्नी, तीन बेटियां, बेटा, बहू, पोते और पोतियां यहां रहते हैं."

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, "हम खेती करते हैं. हम संयुक्त परिवार में 140 एकड़ ज़मीन पर खेती करते हैं. हमारे पास वही था जो हमने घोषित किया था. उन्होंने इसकी जांच की. अलग-अलग लोगों से 33 लाख रुपये नकद मिले- मेरी पत्नी, बेटा, बहू और बेटियों से. हम खेती भी करते हैं और डेयरी भी चलाते हैं. इसमें स्त्रीधन भी शामिल है. हमने उनसे कहा कि हम उन्हें लिखकर देंगे कि उन्हें हमारे घर से 30-33 लाख रुपये मिले हैं."

'विधानसभा में सवाल पूछो तो ईडी आ जाती है'- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल का दावा है कि छापेमारी के दौरान ऐसा माहौल बनाया गया कि नोट गिनने वाली मशीनें लाई गई हैं. मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ी रकम है. यह साफ है कि अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है. कवासी लखमा ने सवाल पूछे और ED उनके घर पर पहुंच गई. 8 दिन के अंदर उन्हें जेल हो गई. मैंने विजय शर्मा से गरीबों के लिए आवास के बारे में पूछा. चौथे दिन, ईडी मेरे आवास पर आ गई.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget