एक्सप्लोरर

Chennai Rain: भारी बारिश के चलते दो जलाशयों से छोड़ा जाएगा पानी, बाढ़ की चेतावनी जारी

चेन्नई में भारी बारिश के चलते दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारियों के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

चेन्नई: चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में लगातार भारी बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव हो गया है. इस बीच, चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारियों के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मुख्य सचिव वी इराई अंबू सहित विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां कई जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बाढ़ के पानी की निकासी के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कैबिनेट सहयोगियों के साथ स्टालिन ने यहां एक अस्थायी आश्रय स्थल में ठहरे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को चावल, दूध और कंबल सहित बाढ़ सहायता वितरित की.

12 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई

स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि चेन्नई में कल रात से करीब 12 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक चेन्नई और उपनगरों में बारिश 10 सेमी से 23 सेमी के बीच रही. तमिलनाडु सचिवालय के पास कामराजार सलाई बिंदु (मरीना समुद्र तट पर स्थित डीजीपी कार्यालय) में सबसे अधिक 23 सेमी और उत्तरी चेन्नई के उपनगरीय क्षेत्र एन्नोर में 10 सेमी बारिश हुई.

पास के तिरुवल्लुर जिले में शामिल क्षेत्रों सहित कुछ उपनगरीय स्थानों में तीन सेमी (पूंडी और आरके पेट) से नौ सेमी (चोलावरम) के बीच बारिश हुई. आईएमडी ने रविवार को तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में भारी बारिश का संकेत देते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है.

दोनों जलाशयों से छोड़ा गया लगभग 500 क्यूसेक पानी

तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्वीट कर बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश को देखते हुए पूंडी जलाशय में क्षमता से अधिक भरे पानी को छोड़ा गया, जिसे चरणबद्ध तरीके से 3,376 क्यूसेक पानी तक बढ़ाया गया. जल संसाधन अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह, चेन्नई शहर में पीने के पानी के दो अन्य महत्वपूर्ण स्रोतों चेंबरमबक्कम और पुझल जलाशय में भरे अतिरिक्त पानी को बाहर निकाला गया. दोनों जलाशयों से लगभग 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

आपात स्थिति में बचाव कार्यों में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की चार टीमों को तैनात किया गया है. टीएनएसडीएमए ने कहा कि चेंगलपेट और तिरुवल्लूर में एक-एक टीम और मदुरै में दो टीमें बचाव अभियान के लिए तैनात हैं.

चेन्नई और उपनगरों के अधिकांश हिस्सों में जलभराव देखा गया. सैदापेट, वेलाचेरी, अडंबक्कम, मदिपक्कम और पश्चिम माम्बलम के कई इलाकों में लगभग दो से तीन फुट तक पानी भरा है. कई सब-वे में कई फुट तक बारिश का पानी भर गया है. ऐसे इलाकों में बारिश का पानी कई घरों में भी घुस गया, जिससे निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. एहतियात के तौर पर ऐसे क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई.

निकाय के कर्मी अपना काम कर रहे हैं- सुब्रमण्यम 

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया. बाढ़ की शुरुआती चेतावनी देते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने पहले कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है.

यहां बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘वर्तमान परिदृश्य वैसा नहीं है जैसा 2015 में चेन्नई में देखा गया था. मुख्यमंत्री स्टालिन ने अधिकारियों को जलाशयों में जल स्तर की निगरानी करने और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. निकाय के कर्मी अपना काम कर रहे हैं स्थिति से निपट रहे हैं.’’

चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई.

स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के प्रमुख सचिव व आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने कई इलाकों का दौरा किया और सड़कों और आवासीय क्षेत्रों से पानी निकालने की निगरानी भी की. 2015 में चेन्नई में भारी वर्षा के बाद चेंबरमबक्कम जलाशय से अड्यार नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था, जिससे भीषण बाढ़ आई थी.

यह भी पढ़ें.

पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद को बड़ी राहत, टेरर फाइनेंसिंग मामले में JuD के 6 नेता बरी

Global Leader Approval Ratings: पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 70 फीसदी अप्रूवल के साथ टॉप पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget