एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi Swearing-in LIVE: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी का एलान, किसानों के पानी और बिजली बिल माफ होंगे

Charanjit Singh Channi Swearing-in LIVE: दलित नेता और लगातार तीन बार MLA रहे चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है. जानें सभी अपडेट्स.

Key Events
Charanjit Singh Channi oath ceremony Live Updates first Dalit CM in Punjab Amrinder Singh Rahul Gandhi Charanjit Singh Channi Swearing-in LIVE: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी का एलान, किसानों के पानी और बिजली बिल माफ होंगे
चरणजीत सिंह चन्नी ने संभाली CM कुर्सी

Background

Punjab New CM Charanjit Singh Channi Swearing-in LIVE: पंजाब में आज सियासत का नया दिन है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. चन्नी पंजाब में अनुसूचित जाति के पहले मुख्यमंत्री हैं. इसे कांग्रेस का मास्टस्ट्रोक माना जा रहा है. 

चमकौर साहिब से विधायक चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं. वह रामदसिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उनकी नियुक्ति के साथ, कांग्रेस मार्च 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 32 प्रतिशत दलित मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है. वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह इस क्षेत्र से साल 2007 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद लगातार जीत दर्ज की. वह शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वह 'अपमानित' महसूस कर रहे हैं. इससे पहले दिन में, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम अगले मुख्यमंत्री के लिए चक्कर लगा रहा था. अगले मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चुने जाने से नाराज रंधावा ने मीडिया से कहा, "यह आलाकमान का फैसला है.. मैं इसका स्वागत करता हूं. चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह हैं..मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं."

ये भी पढ़ें-
CM बोम्मई पर 'हमने गांधी जी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं' का बयान देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं का हक छीना, कहा- ‘जो काम पुरुष नहीं कर सकते, वो काम करो’

13:25 PM (IST)  •  20 Sep 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी बोले- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अच्छा काम किया

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, 'पंजाब सरकार किसानों के साथ है. मैं सभी किसानों और कर्मचारियों से अनुरोध करता हूं कि आप अपना आंदोलन खत्म कर दें. मुझे थोड़ा समय चाहिए, आप सभी की मांगे पूरी होगी. मुझपर भरोसा रखिए. हर एक शिकायत का हल होगा. यह आम आदमी की सरकार है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया.'

13:19 PM (IST)  •  20 Sep 2021

पंजाब के किसानों के बड़े बिजली के बिल माफ होंगे

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़े एलान किए हैं. उन्होंने कहा, 'किसानों के लिए बिजली मुफ्त होनी चाहिए. हमारी सरकार किसानों के बड़े बिजली के बिल माफ किए जाएंगे. अगर किसी की बिजली कटी है तो हम उसके घर बिजली बहाल करेंगे. ये पंजाब के आम लोगों की सरकार है. हम भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ कुछ गलत नहीं होगा. सभी के लिए कानून एक जैसा होगा.'

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget