एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं का हक छीना, कहा- ‘जो काम पुरुष नहीं कर सकते, वो काम करो’

सरकारी मंत्रालयों में महिलाओं के लिए दरवाजा बंद कर दिया गया. इसी फरमान के विरोध में काबुल की सड़कों पर महिलाएं आंदोलन कर रही हैं. ताकि उन्हें अपना हक मिल सके.

काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत का एक महीना गुजर चुका है. तालिबान सरकार दुनिया को बार बार ये भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि उसके राज में महिलाओं को नौकरी-पढ़ाई जैसी तमाम सुविधाएं पुरुषों की तरह ही मिलेगी, लेकिन हकीकत ये है कि उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है. तालिबानी सरकार ने एक महीने के अंदर महिलाओं की प्रगति पर काम करने के बजाय लगातार उनके दमन और शोषण वाले फैसले सुनाए हैं. जिस तालिबानी हुकूमत का डर वहां की औरतों को सता रहा था अब वो सब सच होना लगभग शुरू हो चुका है.

तालिबान की वादाखिलाफी-

  • तालिबान ने महिलाओं को काम पर लौटने की अनुमति नहीं दी.
  • विश्वविद्यालय में वो क्या पहन सकती हैं, इसके लिए नियम जारी किए.
  • यूनिवर्सिटी में क्लासरूम में छात्र छात्राओं के बीच पर्दा रहेगा.
  • वहीं, स्कूली स्तर पर को-एजुकेशन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया.

अब तालिबान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें महिला मामलों के मंत्रालय में ही महिला कर्मचारियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. काबुल के कार्यवाहक मेयर हमदुल्ला नामोनी ने कहा,  ‘’शुरुआत में हमने उन सभी महिलाओं को अपने काम पर मौजूद रहने के लिए कहा, लेकिन फिर हमने ये फैसला किया कि महिला कामगारों को कुछ समय के लिए अपना काम बंद कर देना चाहिए.’’

तालिबान के नए आदेश के मुताबिक-

  • महिलाओं को पुरुषों के साथ सरकारी मंत्रालयों में काम करने की अनुमति नहीं होगी.
  • महिला मामलों के मंत्रालय में ही महिला कर्मचारियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है.
  • अब वहां सिर्फ पुरुषों को काम करने की इजाजत मिली है.

महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिला कर रहेंगे- NRF

काबुल में नगर पालिका में 3 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें एक हजार के करीब महिलाएं काम करती थी. तालिबान के इस फरमान के बाद नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ने बयान जारी कर इसका विरोध किया है. NRF ने जारी बयान में कहा है कि सेकेंडरी स्कूल में लड़के-लड़कियों को साथ पढ़ने पर रोक लगाने के फैसला गलत है. हम अपने नागरिकों को समान शिक्षा के अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

सरकारी मंत्रालयों में महिलाओं के लिए दरवाजा बंद कर दिया गया. इसी फरमान के विरोध में काबुल की सड़कों पर महिलाएं आंदोलन कर रही हैं. ताकि उन्हें अपना हक मिल सके. प्रदर्शनकारी महिला बसीरा तवाना ने कहा, ‘’इस्लाम में महिलाओं को अधिक अधिकार दिए गए हैं. वो हमारा अधिकार क्यों ले रहे हैं? हमें महिलाओं के लिए फिर से खोलने के लिए स्कूलों की जरूरत है. महिलाओं को अपने काम पर वापस जाना चाहिए हम और कुछ नहीं मांग रहे हैं. हमें बस अपना हक चाहिए.’’

महिलाएं मंत्री नहीं बन सकती, वह सिर्फ बच्चे पैदा करें- तालिबान

तालिबान राज के बाद से ही आशंका थी कि महिलाओं के प्रति उसका रवैया ठीक नहीं होगा. यहां तक कि तालिबान ने जिस सरकार का गठन किया, उसमें एक भी महिला शामिल नहीं की. इसपर सवाल पूछने पर तालिबान के प्रवक्ता ने मीडिया के सामने ये तक कह दिया था कि महिलाएं मंत्री नहीं बन सकती, वह सिर्फ बच्चे पैदा करें.

यह भी पढ़ें-

CM बोम्मई पर 'हमने गांधी जी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं' का बयान देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

Punjab New CM: चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम का शपथग्रहण भी आज संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget