एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सीसी थंपी की रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ी, पूछताछ करेगी ED

ईडी के वकील का तर्क था कि थंपी जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं. कुछ अहम गवाहों के साथ उनकी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है.

नई दिल्लीः सोनिया गांधी के दामाद और रॉबर्ट वाड्रा के करीबी कहे जाने वाले सीसी थंपी की आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड अवधि और बढ़ा दी. ईडी का तर्क था कि थंपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. एजेंसी कुछ लोगों को उनसे आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करना चाहती है. थंपी पर आरोप है कि उन्होंने कुछ रक्षा सौदों में भी भूमिका निभाई है. सी सी थंपी को आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.

कोर्ट में ईडी के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें अभी सीसी थंपी से पूछताछ के लिए और समय चाहिए. क्योंकि, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच का दायरा काफी बड़ा है और 3 दिन के भीतर पूरी पूछताछ नहीं हो सकी है,

थंपी के वकील ने रिमांड का किया विरोध

इस पर थंपी के वकील ने अदालत के सामने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ईडी अब तक 30000 से ज्यादा दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुका है. थंपी 16 बार ईडी के सामने पेश हो चुका है. 100 घण्टे से ज्यादा पूछताछ हो चुकी है. थंपी के भागने की कोई गुंजाइश नहीं है.

वकील ने कहा कि उसको प्रोटेस्ट कैंसर भी है हमने कानून का सम्मान करते हुए अग्रिम ज़मानत की याचिका नहीं लगाई. इस केस में दूसरे आरोपी को अग्रिम ज़मानत मिल चुकी है. हमने किसी सबूत से छेड़छाड़ नहीं कि. न ही गवाहों को प्रभावित किया. साथ ही ईडी ने पिछले तीन लगातार थंपी से पूछताछ की है. ऐसे में उन्हें और रिमांड पर नहीं भेजा जाना चाहिए.

ईडी के वकील का तर्क

ईडी के वकील का तर्क था कि थंपी जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं. कुछ अहम गवाहों के साथ उनकी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है और कुछ दस्तावेजों से भी उनका आमना-सामना कराया जाना बाकी है. ईडी के वकील ने यह भी कहा कि कानून के मुताबिक उन्हें थंपी को 15 दिन तक रिमांड पर लेने का अधिकार है और क्योंकि जांच अभी बेहद अहम मोड़ पर है लिहाजा पूछताछ की जरूरत है.

तीन दिन के लिए बढ़ी रिमांड

दोनों पक्षों को सुनने के बाद ईडी के विशेष जज ने थंपी की रिमांड अवधि 3 दिन के लिए और बढ़ा दी. अब थंपी को 24 जनवरी की दोपहर 2:00 बजे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. ध्यान रहे कि थंपी को सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बेहद करीबी बताया जाता है.

थंपी पर यह भी आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा और अन्य कुछ लोगों का काला धन थंपी ने इधर से उधर करने में विशेष भूमिका निभाई है. यह भी आरोप है कि लंदन स्थित जिस फ्लैट को तथाकथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा का बताया जाता है उसे थंपी की कंपनी ने खरीदा था और छापेमारी के बाद कंपनी का नाम और उसके निदेशक आनन-फानन में हटा दिए गए थे.

स्काईलाइट दुबई की कंपनी का वाड्रा से कोई लेना नहीं

इस कंपनी का नाम भी स्काईलाइट बताया जाता है और रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का नाम भी स्काईलाइट है. हालांकि, यह सफाई दी गई थी कि स्काईलाइट दुबई की जो कंपनी है उसका रॉबर्ट वाड्रा से कोई लेना-देना नहीं है.

आरोप है कि थंपी ने दुबई वाली स्काई लाइट कंपनी का नाम बदलकर मेफेयर कंपनी कर दिया था. ईडी सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है. थंपी को शुक्रवार को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

नामांकन दाखिल करने के लिए 6 घंटे से EC ऑफिस में इंतजार कर रहे हैं CM केजरीवाल, AAP भड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget