एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: 6 घंटे के इंतजार के बाद CM केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छह घंटे से अधिक समय के इंतजार के बाद नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल होने में हुई देरी को आम आदमी पार्टी (आप) ने साजिश बताया है.

Delhi Election 2020: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इसके लिए उन्हें चुनाव आयोग के कार्यालय में करीब छह घंटे का इंतजार करना पड़ा. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे साजिश बताया है और पूछा कि क्या हमने कभी किसी अन्य सीएम को ऐसे इंतजार करते देखा है?

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी वालो! चाहे जितनी साज़िश कर लो! अरविंद केजरीवाल को न नोमिनेशन भरने से रोक पाओगे और न ही तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से...तुम्हारी साज़िशें कामयाब नहीं होंगी.''

उन्होंने दावा किया, ''बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल से पहले आज 45 उम्मीदवार पर्चे भरने के लिए लाइन में लगा दिए हैं. चुनाव आयोग जानबूझकर हर उम्मीदवार को आधा या एक घंटा दिए जा रहा है, जिसके काग़ज़ पूरे नहीं हैं उसे भी, जिसके प्रस्तावक नहीं हैं उनको भी, ताकि अरविंद केजरीवाल को पर्चा भरने से रोका जा सके.''

इसी तरह का दावा ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने किया है. उन्होंने कहा कि पिछले छह घंटे से नामांकन दाखिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल इंतजार कर रहे हैं. क्या हमने पहले कभी किसी अन्य सीएम के साथ ऐसा देखा है?

सौरभा भारद्वाज के ट्वीट के रिप्लाई में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कोई बात नहीं. उनमें से कई पहली बार नामांकन दाखिल कर रहे हैं. वे गलतियां कर रहे हैं. हमने भी पहली बार गलतियां की थी. हमें उनका हाथ थामना चाहिए. हमें उनके साथ इंतजार करने में मजा आ रहा है. वो मेरे परिवार का हिस्सा हैं.''

नामांकन में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘‘अपना नामांकन पत्र भरने का इंतजार कर रहा हूं. मेरा टोकन नंबर 45 है. यहां नामांकन दाखिल करने के लिए अनेक लोग हैं. मुझे खुशी है कि इतने अधिक लोग लोकतंत्र में भागीदारी कर रहे हैं.’’

बता दें कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को अपना नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल करना था, लेकिन अपने रोड शो में हुई देरी के चलते नामांकन दाखिल नहीं कर सके. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को और बीजेपी ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया है.

राष्ट्रीय राजधानी में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी. यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है.

दिल्ली चुनाव: दुष्यंत चौटाला की JJP नहीं लड़ेगी चुनाव, अकाली दल का भी इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget