एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच CBSE ने 50% तक बढ़ाए परीक्षा केंद्र, नहीं बदलेगा शेड्यूल

देश में कोरोना संक्रमण के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए सीबीएसई ने इस बार बोर्ड परिक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में 50 प्रतिशत तक का इजाफा किया है. सीबीएसई का ऐसा करने के पीछे उद्देश्य समाजिक दूरी को सुनिश्चित करना है. हालांकि कक्षा 10 वींऔर 12 वीं के एक लाख से अधिक छात्रों ने सरकार से आग्रह किया है कि वे मई में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दें या उन्हें ऑनलाइन मोड में आयोजित करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टूडेंट्स की सुरक्षा की खातिर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ा दिया है. जानकारी के मुताबिक सीबीएसई ने 4 मई से होने जा रही 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परिक्षाओं के दौरान सामाजिक  दूरी को सुनिश्चित करने के लिए 2,500 अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है. हालांकि अधिकारियों ने ये भी कहा है कि वह देश भर में दूसरी कोविड -19 की लहर के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने की मांग पर विचार नहीं कर रहा है और एग्जाम के शेड्यूल को नहीं बदला जाएगा.

परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई

बता दें कि इस वर्ष लगभग 340,000 स्टूडेंट्स के बोर्ड परीक्षा देने की संभावना है.सीबीएसई कंट्रोलर परीक्षाओं के अधिकारी सनम भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड ने पिछले साल के 5,000 केंद्रों की तुलना में इस साल भारत और विदेश में लगभग 7,500 परीक्षा केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि, “केंद्रों की संख्या बढ़ाने से अधिकारियों को अन्य कोविड -19 एहतियाती उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, हम परीक्षा केंद्रों पर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन कर सकेंगे .”

सीबीएसई बोर्ड ने स्टूडेंट्स को ये सुविधा दी

बता दें कि बोर्ड ने 1 अप्रैल को घोषणा की थी कि अगर कोई छात्र परिवार के किसी सदस्य के कोविड पॉजिटिव पाए जाने की वजह से चल रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाता है तो स्कूल उनके लिए जून तक दोबारा टेस्ट कंडक्ट करेंगे. सीबीएसई ने पिछले महीने भी छात्रों को प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं के लिए केंद्र बदलने के लिए अपनी रिक्वेस्ट भेजने के लिए कहा था.

दो पालियों में आयोजित की जाएंगी बोर्ड परीक्षा

इससे पहले फरवरी में, बोर्ड ने घोषणा की थी कि कक्षा 12वीं की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. सुबह 10.30 बजे से 12.30/1.30 बजे तक और 2.30 बजे से  4.30 / 5.30 बजे तक. ऐसा महामारी को देखते हुए एग्जाम के दिनों की संख्या को कम करने के लिए किया गया है.

इस बीच, गुरुवार शाम तक, 79,000 छात्रों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए, जिसमें मांग की गई कि देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई परीक्षा रद्द कर दी जाएं.

ये भी पढ़ें

COVID-19 Vaccine: मुंबई में वैक्सीन की भारी कमी, 71 में से 25 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर बंद

एनसीबी की जांच में खुलासाः समीर वानखेड़े और उनकी टीम की जासूसी करवा रही थी महिला ड्रग पेडलर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget