एक्सप्लोरर

कंप्यूटर पर खतरनाक सॉफ्टवेयर डालने वाली छह कपंनियों पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

सीबीआई ने छापेमारी कर छह कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है. ये कंपनियां पॉप अप मैसेज के जरिये लोगों के कंप्यूटर में खतरनाक वायरस डाल देते थे, जिसके बाद कंप्यूटर को बड़ा नुकसान पहुंचता था.

नयी दिल्ली. सीबीआई ने एक गिरोह का पर्दाफाश कर ऐसी छह निजी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो कथित तौर पर एंटी वायरस के नाम पर लोगों के कंप्यूटर में हानिकारक सॉफ्टवेयर (मैलवेयर) डाल देती थीं.

पॉप अप संदेश भेजते थे

यह कंपनियां लोगों के कंप्यूटर में ‘पॉप-अप’ संदेश के रूप में सुरक्षा संबंधी फर्जी चेतावनी भेजती थीं जिसके बाद उपभोक्ता इनके झांसे में आकर अपने कंप्यूटर में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर डाल लेता था जो वास्तव में कंप्यूटर के लिए हानिकारक होते थे.

सीबीआई ने इस मामले के संबंध में नयी दिल्ली स्थित सॉफ्टविल इंफोटेक लिमिटेड और सबुरी टीएलसी वर्ल्डवाइड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के परिसर पर छापेमारी की.

इसके अलावा एजेंसी ने जयपुर स्थित इनोवाना थिंकलैब्स लिमिटेड और सिस्टवीक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा स्थित बेनोवेलिएन्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा और गुरुग्राम में स्थित सबुरी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर भी छापा मारा.

10 ठिकानों पर छापेमारी 

एजेंसी ने जयपुर, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मैनपुरी में कंपनियों के 10 ठिकानों पर तलाशी ली. अधिकारियों ने बताया कि कंपनियां लोगों के माइक्रोसॉफ्ट विंडोज आधारित कंप्यूटरों में सुरक्षा संबंधी फर्जी चेतावनी भेजती थीं.

इन पॉप अप संदेशों में एक कॉल सेंटर का नंबर होता था जहां आरोपी कंपनियों के कर्मचारी कथित तौर पर उपभोक्ताओं को एक एंटी वायरस सॉफ्टवेयर डालने को कहते थे. उन्होंने कहा कि यह एंटी वायरस सॉफ्टवेयर दरअसल कंप्यूटर के लिए अवांछित हानिकारक सॉफ्टवेयर (पीयूपी) होते थे.

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, “पीड़ित लोगों को पीयूपी सक्रिय करने के लिए भुगतान करने या सहायता के लिए एक नंबर पर कॉल करने को कहा जाता था. अपने कंप्यूटर को सुचारु रूप से चलाने के चक्कर में पीड़ित इनके जाल में फंस जाते थे.”

प्रसिद्ध यूट्यूबर कार्ल रॉक ने इस समस्या पर कई वीडियो बनाये

अधिकारियों ने कहा कि कॉल सेंटर के रूप में कंप्यूटर ठीक करने के बहाने पीड़ितों को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने को कहा जाता था. धोखाधड़ी के शिकार लोगों में से एक, न्यूज़ीलैंड के एक प्रसिद्ध यूट्यूबर कार्ल रॉक ने इस समस्या पर कई वीडियों बनाये है और इसके संचालकों को उजागर किया है.

पिछले तीन वर्षों से भारत में रहने वाले रॉक ने फोन पर एजेंसी को बताया, ''मैं बहुत खुश हूं कि सीबीआई कुछ कर रही है. वे बड़े जांचकर्ता हैं. वे राष्ट्रीय स्तर पर चीजें कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की कॉल भारत से निकलती है और सही कॉल सेंटर उद्योग का नाम खराब करती है. उन्होंने कहा, ‘‘2010 से इन घोटालों के बारे में सुन रहा हूं.’’

ये भी पढ़ें.

मोदी सरकार से हरसिमरत कौर के इस्तीफे को CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, कहा- अभी भी NDA के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget