एक्सप्लोरर

CBI Raids Lalu Yadav: लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की छापेमारी जारी, भ्रष्टाचार का है आरोप

CBI Raids Lalu Yadav: पटना में राबड़ी देवी के आवास पर भी CBI की टीम पहुंची है. सीबीआई भ्रष्टाचार के आरोप में लालू यादव के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

CBI Raids Rabri Devi: चारा घोटाला मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की मुश्किलें और बढ़ सकती है. भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई उनके 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई की टीम पटना में पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर भी पहुंची है.

आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने अपने कई जानने वालों को रेलवे में नौकरी दिलाई थी. इसके बदले उनके परिवार वालों को सस्ती दरों पर जमीन मिली थी. सीबीआई को शक है कि इस मामले में संभवत जमीन खरीदने के बदले पैसा भी नहीं दिया गया था.

सूत्रों ने बताया कि लालू यादव के परिजनों के खाते में एक करोड़ 20 लाख रुपए आए. इसके अलावा दिल्ली, पटना और दानापुर समेत अनेक जगहों पर लालू यादव (Lalu Yadav) के परिजनों को जमीन मिली. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और बिहार के पटना और गोपालगंज में 17 जगहों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. 

लालू यादव (Lalu Yadav) इस समय दिल्ली में हैं. उनकी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली में है. राबड़ी देवी अपने आवास पर ही हैं. लालू साल 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा, ''तोते हैं! तोतों का क्या!''

सीबीआई की छापेमारी पर आरजेडी नेता और विधायक आलोक मेहता ने कहा कि एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है. सीबीआई की कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है. 

Watch: जेल के बाहर आज़म खान का हुआ जोरदार स्वागत - सामने आईं पहली तस्वीरें, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget