एक्सप्लोरर

रिश्वत से जुड़े मामले में CBI का एक्शन, इस बड़ी कंपनी के GM और DGM को किया गिरफ्तार

Power Grid Bribery Case: CBI को गुप्त सूचना मिली थी कि PGCIL के अधिकारी, KEC इंटरनेशनल के अधिकारियों के साथ मिलकर ठेके से जुड़े बिल पास कराने के बदले रिश्वत ले रहे थे.

Power Grid Bribery Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के सीनियर जनरल मैनेजर (Sr. GM) उदय कुमार और KEC इंटरनेशनल लिमिटेड (KECIL) के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) सुमन सिंह को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

CBI ने यह कार्रवाई उस समय की, जब KEC इंटरनेशनल के अधिकारी सुमन सिंह ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी उदय कुमार को ठेके से जुड़े बिल पास कराने के लिए रिश्वत दी.

FIR में सात आरोपी नामजद
CBI की ओर से दर्ज FIR में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है:

उदय कुमार – सीनियर जनरल मैनेजर, PGCIL, अजमेर (गिरफ्तार)
सुमन सिंह – डिप्टी जनरल मैनेजर, KEC इंटरनेशनल, जयपुर (गिरफ्तार)
जबराज सिंह – वाइस प्रेसिडेंट और हेड, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), नॉर्थ इंडिया, KEC इंटरनेशनल
अतुल अग्रवाल – सीनियर मैनेजर, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, KEC इंटरनेशनल, जयपुर
आशुतोष कुमार – कर्मचारी, KEC इंटरनेशनल, सीकर
KEC इंटरनेशनल लिमिटेड, मुंबई (कंपनी के रूप में नामजद)
अन्य अज्ञात सरकारी और निजी अधिकारी

CBI ने ऐसे किया खुलासा
CBI को सूचना मिली थी कि PGCIL के अधिकारी, KEC इंटरनेशनल के अधिकारियों के साथ मिलकर ठेके से जुड़े बिल पास कराने के बदले रिश्वत ले रहे थे. इसके बाद, CBI ने 19 मार्च 2025 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की. ट्रैप लगाकर जैसे ही सुमन सिंह ने उदय कुमार को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत दी, टीम ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

CBI की छापेमारी में बरामद हुए दस्तावेज
गिरफ्तारी के बाद CBI ने सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं.

PGCIL और KEC इंटरनेशनल क्या हैं?
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL): यह भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक कंपनी है, जो देशभर में बिजली ट्रांसमिशन का कार्य करती है.
KEC इंटरनेशनल लिमिटेड (KECIL): एक निजी कंपनी, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में कार्यरत है.

भ्रष्टाचार पर CBI की सख्त कार्रवाई
CBI ने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और अन्य दोषियों की भूमिका की भी जांच होगी. बता दें कि सरकारी संस्थानों में बिल पास कराने के लिए रिश्वतखोरी एक गंभीर समस्या बन चुकी है. अब देखना होगा कि CBI की इस कार्रवाई से सरकारी ठेकों में होने वाले भ्रष्टाचार पर कितना असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें:-'सनी लियोनी, तमन्ना भाटिया करती हैं प्रचार और ठगे जा रहे इंडियंस', ऑनलाइन गेमिंग को लेकर याचिकाकर्ता की दलील पर क्या बोला SC?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget