एक्सप्लोरर

CBI ने चंडीगढ़ में 8 हजार रुपये लेते इंजीनियर को किया गिरफ्तार, बिजली मीटर पर पेनल्टी का डर दिखाकर ले रहे थे घूस

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर का नाम सतीश कुमार है. यह जूनियर इंजीनियर चंडीगढ़ के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में तैनात है.

CBI Action Against Corruption In Chandigarh: घर में लगे बिजली के मीटर (Electricity Meter) पर पेनाल्टी का डर दिखाकर ₹8000 रिश्वत ले रहे जूनियर इंजीनियर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान दो लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर का नाम सतीश कुमार है. यह जूनियर इंजीनियर चंडीगढ़ के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में तैनात है. इस मामले में शिकायतकर्ता ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि उस जूनियर इंजीनियर ने उसके घर में लगे कनेक्शन का इंस्पेक्शन किया था.

जुर्माने का डर दिखाकर कर रहा था वसूली
इस जांच के दौरान उसने शिकायतकर्ता से कहा कि 1 मीटर दो घरों में क्यों चल रहा है. आरोप के मुताबिक जूनियर इंजीनियर ने शिकायतकर्ता को धमकी दी कि उसके इस घरेलू मीटर पर तगड़ा जुर्माना लगेगा. यदि वह इस जुर्माने से बचना चाहता है तो उसकी कुछ सेवा कर दे.

आरोप है कि उक्त जूनियर इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से इस सेवा के बदले 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की. साथ ही शिकायतकर्ता को आश्वासन भी दिया कि रकम देने पर उसके खिलाफ कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और जांच के दौरान आरंभिक तथ्य पाए जाने पर उक्त जूनियर इंजीनियर के खिलाफ 1 आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया.

छापे में सीबीआई ने कितने रुपये किये थे बरामद?
इसके बाद रिश्वत ले रहे इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. सीबीआई (CBI) का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद उसके चंडीगढ़ (Chandigarh) और यमुनानगर (Yamunanagar) स्थित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दो लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं. इंजीनियर को गिरफ्तार कर सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया और इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है.

National Emblem Row: अशोक स्तंभ को लेकर विपक्ष के सवालों का सरकार ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

National Emblem Unveiling Row: नए अशोक स्तंभ को लेकर छिड़ा है राजनीतिक विवाद, जानिए इतिहासकारों ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget